मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

वन स्टॉप सेंटर में शॉर्ट शर्किट से लगी आग, मचा हड़कंप

हमें फॉलो करें:
ad copy

लखनऊ (आलमबाग) – कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर में शुक्रवार को अचानक शॉर्ट शर्किट आग लग गई। आग लगते ही परिसर में हडकंप मच गया। वही अस्पताल कर्मचारियों ने आग बुझाने के साथ दमकल व बिजली विभाग सहित अधिकारियों को जानकारी दी।

सूचना पर पहुंची दमकल की गाडी ने अस्पताल कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पा लिया। वही वन स्टाफ सेन्टर इंचार्ज अर्चना ने बताया आग पर काबू पा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना के समय शेल्टर होम में चार कर्मचारी मौजूद थे।

वही आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे एडीएम सिटी महेंद्र पाल सिंह और सीएमओ डॉ एन बी सिंह एवं लोकबंधु अस्पताल के निदेशक डॉ मेजर राजीव दीक्षित ने मौका मुआयना किया।

एडीएम सिटी ने बताया कि आग से किसी प्रकार का कोई जनहानि नहीं हुई है सेल्टर होम में रह रही संवासियों को गोमती नगर महिला शरणनालय में शिफ्ट किया गया है।

थाना कृष्णा नगर पुलिस का बयान… आज दिनांक 26.06.2026 को प्रातः लगभग 05:30 बजे थाना कृष्णानगर क्षेत्रान्तर्गत लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही थाना कृष्णानगर पुलिस एवं अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा संयुक्त प्रयास से आग पर शीघ्र नियंत्रण प्राप्त करते हुए उसे पूर्णतः बुझा दिया गया। प्रारम्भिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। घटना के कारण वन स्टॉप सेंटर में लकड़ी (वुडन) से निर्मित इंटीरियर का एक कॉलम एवं उसके ऊपर की सीलिंग आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई है। इसके अतिरिक्त अन्य किसी प्रकार की विशेष क्षति की सूचना नहीं है। वर्तमान में स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य है तथा आवश्यक अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment