मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

बिहार के भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने अक्षिता राज संग वाराणसी में रचाई शादी, पवन सिंह सहित खेल, राजनीति, प्रशासन व मनोरंजन जगत के लोग हुए शामिल

On: June 26, 2026 5:35 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार के सासाराम निवासी भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत कर दी है। इस वर्ष बुधवार यानी 24 जून की रात को उन्होंने डेहरी अनुमंडल के मानिकपुर निवासी अमित कुमार सिंह की पुत्री अक्षिता राज के साथ विवाह के पवित्र बंधन में बंधकर सात जन्मों तक साथ निभाने का संकल्प लिया। विवाह समारोह वाराणसी के ताज गंगेज होटल में धूमधाम से संपन्न हुआ। हिंदू संस्कृति और रीति-रिवाजों के मुताबिक, काशी के पंडितों द्वारा शादी की रस्म पूरी की गई। आकाशदीप के लिए यह सप्ताह बेहद खास रहा। कुछ दिन पूर्व ही खेल कोटे के तहत बिहार सरकार ने उन्हें डीएसपी पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। अब शादी के साथ उनके जीवन में एक नई शुरुआत हुई है। क्रिकेट के मैदान पर देश का नाम रोशन करने वाले आकाशदीप ने अब अपने निजी जीवन की भी नई पारी शुरू कर दी है।

शादी से पहले निकली बारात में आकाशदीप का अलग ही अंदाज देखने को मिला। क्रिकेट मैदान पर शांत नजर आने वाले तेज गेंदबाज बैंड व डीजे की धुन पर जमकर नाचे। उनके दोस्तों और रिश्तेदारों ने भी डांस कर इस खास मौके को यादगार बना दिया। शादी का मंडप शिव मंदिर की थीम पर तैयार किया गया था। काशी के पंडितों ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार द्वार पूजा और अन्य रस्में संपन्न कराईं। इसके बाद वरमाला की रस्म हुई और दोनों ने विवाह की परंपराओं को निभाते हुए सात फेरे लिए। इस विवाह समारोह में करीब 300 मेहमान शामिल हुए। सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए होटल में प्रवेश के लिए क्यूआर कोड सिस्टम रखा गया था। 4500 रूपये की थाली में मेहमानों को बनारसी व्यंजनों के साथ कई इंटरनेशनल डिश भी परोसी गईं। शादी की भव्यता ने सभी का ध्यान खींचा।

काशी के प्रतिष्ठित ताज गंगेज होटल में आयोजित इस भव्य शादी समारोह में दोनों परिवारों के परिजन, रिश्तेदार, मित्र और बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथि मौजूद रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए गए और नवदंपती ने एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवनभर साथ रहने की शपथ ली है। सूबे बिहार में रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड स्थित बड्डी गांव में आकाशदीप के पैतृक आवास पर पिछले कई दिनों से उत्सव जैसा माहौल बना हुआ था। 21 जून को तिलक, 22 जून को मेहंदी व संगीत और 23 जून को हल्दी की रस्म धूमधाम से आयोजित की गई। जहां इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली है। 24 जून को दोपहर करीब 3 बजे जब आकाशदीप दूल्हे के परिधान में अपने पैतृक आवास से निकले तो उन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शुभकामनाओं व आशीर्वाद के बीच बारात वाराणसी के लिए रवाना हुई। रास्ते भर लोगों ने अपने चहेते क्रिकेटर आकाशदीप का स्वागत किया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। इस भव्य विवाह समारोह में खेल, राजनीति, प्रशासन और मनोरंजन जगत से जुड़े कई विशिष्ट लोग शामिल हुए। मशहूर लोक गायक से भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार और बिहार विधान परिषद के सदस्य बने पवन सिंह की मौजूदगी भी चर्चा का विषय रही। उनके पहुंचते ही प्रशंसकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसके अलावा कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और खेल प्रेमी भी नवदंपती को आशीर्वाद देने पहुंचे।

शादी समारोह के दौरान जब गायक व भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार पवन सिंह मंच पर पहुंचे तो माहौल पूरी तरह भोजपुरिया रंग में रंग गया। उन्होंने अपने लोकप्रिय अंदाज में ‘भगवान बड़ी फुर्सत से आकाशदीप के बनवले बाड़ें… ’ गाना गाकर नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। गाना शुरू होते ही मेहमानों ने तालियों और हूटिंग के साथ उनका स्वागत किया। पवन सिंह की प्रस्तुति ने शादी को यादगार बना दिया। शादी समारोह में मौजूद लोग इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए। गाने और शुभकामनाओं के बाद दुल्हन अक्षिता राज ने मंच पर पहुंचकर पवन सिंह के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस भावुक और पारंपरिक पल ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर भी इस दृश्य की खूब चर्चा हो रही है।

वैसे, एक सप्ताह पूर्व 17 जून को ही बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप के पैतृक गांव बड्डी पहुंचकर उन्हें शादी की अग्रिम शुभकामनाएं देकर आ चुके हैं। इस दौरान आकाशदीप की मां ने मुख्यमंत्री के कान में कुछ कहा, जिस पर वे ठहाका लगाकर हंस पड़े। इसकी चर्चा भी खूब हो रही है।

बता दें कि, बिहार के बड्डी गांव की साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर भारतीय क्रिकेट टीम तक का सफर तय करने वाले आकाशदीप आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। अपनी मेहनत, लगन और समर्पण के दम पर उन्होंने क्रिकेट जगत में खास पहचान बनाई है। यही कारण रहा कि उनकी शादी को लेकर रोहतास ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों में भी लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विवाह समारोह से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो दिनभर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहीं। क्रिकेट प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने नवदंपती को बधाई देते हुए उनके सुखद और सफल दांपत्य जीवन की कामना की। दुल्हन अक्षिता राज के पैतृक गांव मानिकपुर में भी बेटी की शादी को लेकर भावुक और उल्लासपूर्ण माहौल रहा। दोनों परिवारों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सभी वैवाहिक रस्मों को संपन्न कराया। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने नवदंपती को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

जद(यू.) में अब ’निशांत युग’ की शुरुआत, नीतीश कुमार के मंत्री पुत्र संभालेंगे दल की कमान

हम सड़क पर आ गए तो मुकाबला नहीं कर पाएगी एनडीए सरकार’, लालू यादव की दल ने ललकारा  

बिहार में कड़ी सुरक्षा के बीच नीट यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान लखीसराय के 3 केंद्रों पर पकड़े गए 9 फर्जी अभ्यर्थी, छानबीन जारी

समस्तीपुर के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका में काटा गदर, 11 गेंद पर जड़े 50 रन, भारत-ए को बनाया चैंपियन

गंगागंज के मिनी स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशाल योग शिविर का आयोजन

रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, बिहार को मिलेंगी 200 नई ट्रेनें, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया बड़ा ऐलान

Leave a Comment