मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब के कपूरथला हत्याकांड का मुख्य आरोपी उत्तराखंड के चमोली से गिरफ्तार, श्रद्धालु बन पहुंची पुलिस, लंगर सेवा करते दबोचा 12 केस हैं दर्ज

On: June 25, 2026 2:46 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

कपूरथला पुलिस ने 2 महीने पहले हुए गैस एजेंसी कमी दीपक हत्याकांड के मुख्य आरोपी को उत्तराखंड के चमोली से गिरफ्तार कर लिया है ।आरोपी नवजोत सिंह उर्फ़ मनी बाबा को एक धार्मिक स्थल पर लंगर सेवा करते समय पकड़ा गया उस पर पहले से 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एसपी डी हरेंद्र सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम सादी वर्दी में श्रद्धालु बनकर चमोली पहुंची थी आरोपी की पहचान की पुष्टि होने के बाद उसे लंगर सेवा के दौरान ही हिरासत में ले लिया गया। स्थानीय अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। यह घटना 23 अप्रैल की सुबह कपूरथला के औजला रोड पर स्थित एक गैस एजेंसी के बाहर हुई थी । एजेंसी के ठेकेदार के कर्मचारी दीपक पुत्र सतपाल निवासी गांव वारियां को कुछ बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर स्विफ्ट कार PB08 FM 4042 में अगवा कर लिया था।

आरोपियों ने दीपक को सड़क किनारे फेंक दिया था ।

अपहरणकर्ताओं ने दीपक को करतारपुर के नजदीक गांव दयालपुर में सड़क किनारे गंभीर घायल अवस्था में फेंक दिया था। बाद मे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी पुलिस ने मृतक के पिता के बयान के आधार पर तीन आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था।

डीएसपी शीतल सिंह और सिटी थाना एसएचओ अमनदीप की टीम को गुप्त सूचना मिली थी की मुख्य आरोपी नवजोत सिंह उर्फ़ मनी बाबा उत्तराखंड में एक धार्मिक स्थल के पास छुपा हुआ है और वहां सेवादार बनाकर लंगर में सेव कर रहा है। मोबाइल लोकेशन और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस ने चमोली क्षेत्र में सादी वर्दी में छापेमारी की । पुलिस टीम ने देखा कि आरोपी नवजोत सिंह एक लंगर में सेवा कर रहा था पुलिसकर्मी भी श्रद्धालु बनकर लंगर में बैठ गए और आरोपी ने उन्हें भी लंगर वितरित किया पहचान की पुष्टि होने के बाद टीम ने उसे काबू कर लिया और कपूरथला ले आई।

एसपी बोले आरोपी पर पहले से 12 केस है दर्ज़

एसपी डी हरेंदर सिंह ने बताया की हत्या का आरोपी नवजोत सिंह पर पहले भी 12 अपराधिक केस दर्ज हैं आज आरोपी का अदालत में से 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है । जिस दौरान हत्या में उपयोग किए गए हथियार के बारे मे और अन्य कई मामलों में इसकी सम्मूलियत बारे पूछताछ की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने प्राथमिक जांच के उपरांत बताया था की घटना से लगभग 6 माह पहले दीपक ने अपने दो साथियों के साथ आरोपियों के एक युवक को गंभीर घायल किया था उसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसर में वसूली गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार व्यापारियों दुकानदारों को रंगदारी के लिए करते थे कॉल, इनकार पर करते थे फायरिंग, मोबाइल बरामद

अकाल तख्त ने सिख विधायकों, मंत्रियों को भेजे पत्र किए सार्वजनिक बेअदबी कानून को लेकर 29 जून को होगी बैठक कानून के संशोधन पर होगी चर्चा

श्री अकाल तख्त के पोस्टर फाड़ने पर विवाद एसजीपीसी सदस्य सियालका ने सीएम मान से मांगा इस्तीफा कहा राजपाल करें मामले में हस्तक्षेप।

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 गिरफ्तार दो सब मशीन गन सहित 30 लाख नगद हवाला राशि भी बरामद

नगर निगम अमृतसर द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान तेज; अवैध खोखे सील, ध्वस्त तथा अतिक्रमण हटाए गए

पंजाब सरकार के “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत नशा मुक्ति मोर्चा और पुलिस विभाग के बीच महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक,नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करी और तेज

Leave a Comment