मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर में वसूली गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार व्यापारियों दुकानदारों को रंगदारी के लिए करते थे कॉल, इनकार पर करते थे फायरिंग, मोबाइल बरामद

On: June 25, 2026 1:40 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

अमृतसर ग्रामीण के थाना चाट्टीविंड पुलिस ने वसूली और धमकी देने वाले सक्रिय गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह लोग क्षेत्र के व्यापारियों और दुकानदारों को फोन कर रंगदारी की मांग करते थे पुलिस ने आरोपियों से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है जिसका उपयोग धमकियां देने और रंगदारी मांगने के लिए किया जा रहा था।

थाना प्रभारी हरचंद सिंह संधू ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है गिरफ्तार आरोपियों में सुखदेव सिंह समेत दो सदस्य शामिल हैं प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि यह गैंग लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय था और व्यापारियों को डरा कर पैसे वसूलने की कोशिश करता था।

व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बाहर करते थे फायरिंग

पुलिस के अनुसार यदि कोई व्यापारी पैसे देने से इनकार करता था तो उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी इतना ही नहीं दशरथ फैलाने के लिए गैंग के सदस्य दुकानों घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बाहर फायरिंग भी करते थे जिससे इलाके में डर का माहौल बना हुआ था।

बाकी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा

पुलिस ने बताया कि इस गैंग में कुल 5 सदस्य शामिल है गिरफ्तार आरोपियों के अलावा विशाल शमशेर और हरप्रीत उर्फ़ हैप्पी की तलाश जारी है पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा वहीं रिमांड पर लेकर हो रही पूछताछ। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान गैंग की अन्य वारदातों नेटवर्क और हथियारों के स्रोत के बारे में महत्वपूर्ण खुलासा हो सकते हैं।

वहीँ शमशेर सिंह के पास हथियार होने की जानकारी भी मिली है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या इस गैंग के संबंध किसी बड़े आपराधिक गिरोह या संगठित अपराध नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। शमशेर सिंह के पास हथियार होने की भी जानकारी सामने आई है जिसकी पुष्टि की जा रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

फ़िरोज़ाबाद में ताज़ियों की नाप-जोख और बेहुर्मती को लेकर मौलाना यासूब अब्बास ने की ACP अनुज चौधरी के निलंबन की मांग।

पंजाब के कपूरथला हत्याकांड का मुख्य आरोपी उत्तराखंड के चमोली से गिरफ्तार, श्रद्धालु बन पहुंची पुलिस, लंगर सेवा करते दबोचा 12 केस हैं दर्ज

अकाल तख्त ने सिख विधायकों, मंत्रियों को भेजे पत्र किए सार्वजनिक बेअदबी कानून को लेकर 29 जून को होगी बैठक कानून के संशोधन पर होगी चर्चा

श्री अकाल तख्त के पोस्टर फाड़ने पर विवाद एसजीपीसी सदस्य सियालका ने सीएम मान से मांगा इस्तीफा कहा राजपाल करें मामले में हस्तक्षेप।

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 गिरफ्तार दो सब मशीन गन सहित 30 लाख नगद हवाला राशि भी बरामद

नगर निगम अमृतसर द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान तेज; अवैध खोखे सील, ध्वस्त तथा अतिक्रमण हटाए गए

Leave a Comment