बटाला में पुलिस टीम और एक गैंगस्टर के गुर्गे के बीच आज मुठभेड़ हो गई पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया। आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज के लिए सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले बटाला के एक नामी कपड़ा व्यापारी के घर को निशाना बनाकर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी हालांकि निशाना चूकने के कारण गोलियां व्यापारी के घर की बजाय उसके पड़ोसी के मकान पर जा लगी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में एक विशेष टीम (SIT) का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बलदेव सिंह नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया जिसकी इस वारदात में मुख्य भूमिका सामने आई थी।

हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर चलायी गोलियां।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी बलदेव सिंह ने खुलासा किया की वारदात में इस्तेमाल किया गया पिस्टल उसने गांव उधनवाल के पास स्थित मनीष गांव के नजदीक नहर किनारे छुपा कर रखा है जब पुलिस आरोपी को साथ बताए गए स्थान पर पहुंची तो उसने छुपाया हथियार निकाल लिया और टीम पर फायरिंग कर दी पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की दोनों तरफ से हुई फायरिंग में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लग गई जिसके बाद उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया।
अस्पताल में कड़ी सुरक्षा
पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया वारदात के बाद अस्पताल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के स्वस्थ होने के बाद उसे आगे की पूछताछ की जाएगी।

रविवार रात 2 बजे की थी फायरिंग
बता दें कि बटाला में कारोबारी से रंगदारी मांगने को लेकर रविवार देर रात करीब 2 बजे कदियाँ रोड स्थित न्यू टॉप सिटी कॉलोनी में एक कोठी पर अज्ञात बाइक स्वरों ने छह गोलियां चलाई गोलियां घर के गेट और आंगन की दीवारों में लगी कारोबारी वरिंदर सिंह निवासी न्यू टॉप सिटी कादियाँ रोड ने बताया कि उन्हें पिछले काफी समय से अमन आंडा नाम के गैंगस्टर की ओर से फोन कॉल और वॉइस मैसेज के जरिए 10 लख रुपए की रंगदारी की मांग की जा रही थी पैसे ना देने पर उन्हें और उनके परिवार को गोली मारने की धमकी भी दी जा रही थी।








