मोहाली के फेस 3B2 स्थित एक जिम में वर्कआउट करने के दौरान एक युवक कि मौत हो गई। घटना के बाद जिम में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर 56 निवासी मुकेश के रूप में हुई है वह रोजाना की तरह बुधवार को अपनी पत्नी संध्या और दोस्त अमन के साथ फेज़ 3B 2 स्थित एक्सपो जिम में एक्सरसाइज करने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि युवक की करीब 5 महीने पहले ही शादी हुई थी पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है अब पुलिस को उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है जिससे मौत के कारण का सही पता चल सकेगा।

लेग्स एक्सरसाइज के दौरान अचानक गिरा
प्रत्यक्षदर्शीयों के मुताबिक मुकेश जिम में लेग्स वर्कआउट कर रहा था इसी दौरान उसे अचानक चक्कर आए और वह जमीन पर गिर पड़ा कुछ ही सेकंड में वह बेहोश हो गया पत्नी दोस्त और जिम स्टाफ ने तुरंत उसे संभाला और इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

5 महीने पहले की थी लव मैरिज
मुकेश और संध्या की इसी साल जनवरी महीने में लव मैरिज हुई थी शादी को अभी केवल 5 महीने ही हुए थे अचानक हुई इस घटना के बाद परिवार सदमे में है पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी मौत की वजह
घटना की सूचना मिलने के बाद मटोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

वर्कआउट के दौरान इन बातों का रखें ध्यान विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि जिम शुरू करने से पहले स्वास्थ्य जांच जरूरी करनी चाहिए खासकर यदि परिवार के परिवार में हृदय रोग का इतिहास हो वर्कआउट के दौरान शरीर की क्षमता से अधिक दबाव नहीं डालना चाहिए और किसी भी तरह की घबराहट सीने में दर्द सांस फूलना या चक्कर आने जैसे संकेत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए पर्याप्त पानी पीना संतुलित आहार लेना और प्रशिक्षित ट्रेनर की निगरानी में एक्सरसाइज करना भी जरूरी है यदि एक्सरसाइज के दौरान असामान्य लक्षण महसूस हूं तो तुरंत पर का उपयोग कर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।









