अमृतसर में पुलिस ने मुठभेड़ और क्रॉस फायरिंग के बाद दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार किए गए अपराधियों के कब्जे से दो पिस्तौल और एक कार बरामद की गई है। पुलिस ने अमृतसर के खर्चिया इलाके के पास रोकने की कोशिश की पुलिस को देखते ही कार में सवार बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला इसके बाद दोनों ओर से क्रॉस फायरिंग हुई।

कई आपराधिक गतिविधियों में थे दोनों शातिर शामिल
चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो गैंगस्टरों को काबू कर लिया प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी कई अपराधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं हालांकि पुलिस उनके आपराधिक पृष्ठभूमि और अन्य मुक़दमे मे संलिप्त होने की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपीत लोगो से पूछताछ की जा रही है और उनमें महत्वपूर्ण खुलासा होने की संभावना है। इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे थोड़ी देर में कुछ अधिकारी मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी देंगे।










