मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति बैंकिंग जीवनशैली

पंजाब में (एस.आई.आर.) 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू,जिला अमृतसर में चुनावी अमला एस.आई.आर. के लिए पूरी तरह तैयार : जिला चुनाव अधिकारी

On: June 23, 2026 6:54 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के तहत पूरे पंजाब में 25 जून 2026 से 24 जुलाई 2026 तक घर-घर गणना अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओ.) मतदाताओं के विवरण का सत्यापन करने तथा गणना प्रपत्र एकत्र करने के लिए घर-घर जाएंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला चुनाव अधिकारी-सह-उपायुक्त अमृतसर श्री दलविंदरजीत सिंह, आई.ए.एस. ने बताया कि जिला अमृतसर में 11 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। उन्होंने कहा कि इन 11 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 19,73,071 मतदाता हैं, जिनमें से 1749155 मतदाताओं (88.65 प्रतिशत) की मैपिंग पूरी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जिला अमृतसर का चुनावी अमला स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) के लिए पूरी तरह तैयार है।

जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि जिले की फील्ड मशीनरी की तैयारियों तथा कार्यान्वयन प्रोटोकॉल की समीक्षा कर ली गई है और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस प्रकार प्रशिक्षित किया गया है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे तथा कोई भी अपात्र प्रविष्टि सूची में शामिल न हो।

उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने तथा मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे घर-घर गणना के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों को पूरा सहयोग दें तथा सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सके।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

जद(यू.) में अब ’निशांत युग’ की शुरुआत, नीतीश कुमार के मंत्री पुत्र संभालेंगे दल की कमान

हम सड़क पर आ गए तो मुकाबला नहीं कर पाएगी एनडीए सरकार’, लालू यादव की दल ने ललकारा  

जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण, अमृतसर द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया,स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग अपनाने का लिया संकल्प

नगर निगम अमृतसर द्वारा अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध कार्रवाई तेज, बस स्टैंड, हुकम सिंह रोड और कोर्ट रोड से अवैध फलों की रेहड़ियां एवं अतिक्रमण हटाए गए

पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित, 28, 29 और 30 जून को जिले भर में चलाया जाएगा पल्स पोलियो अभियान : सिविल सर्जन

पंजाब सगे भाइयों की 3 हज़ार करोड़ ठगी की कहानी बनायीं 27 फ़र्ज़ी कंपनियां , सरकार को भी लगाया चुना, जानिए मोबाइल नंबर से कैसे पकड़े गए

Leave a Comment