मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति बैंकिंग जीवनशैली

जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण, अमृतसर द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया,स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग अपनाने का लिया संकल्प

On: June 23, 2026 6:45 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों तथा पंजाब राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण, एस.ए.एस. नगर द्वारा जारी निर्देशों की पालना करते हुए जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण, अमृतसर द्वारा माननीय श्रीमती जतिंदर कौर, जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण, अमृतसर के नेतृत्व तथा श्री अमरदीप सिंह बैस, सचिव, जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण, अमृतसर के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

इस संबंध में जिला प्रशासनिक परिसर, अमृतसर में एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में श्री परिंदर सिंह, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अमृतसर, श्री करण अग्रवाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी), मिस जैस्मीन, न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी), श्री हरजिंदर सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी), मिस किरणदीप कौर, न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी), अमृतसर तथा अन्य न्यायिक अधिकारियों, न्यायालयी स्टाफ, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के कर्मचारियों, पैनल अधिवक्ताओं एवं जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

योग विशेषज्ञ द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योग आसनों एवं प्राणायाम की विधियों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित रूप से योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग को अपनाने का संकल्प लिया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

कुछ दबंग लोग तालाब पट्टा कराकर कब्जा करने के फिराक मेंआक्रोशित ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

पंजाब में (एस.आई.आर.) 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू,जिला अमृतसर में चुनावी अमला एस.आई.आर. के लिए पूरी तरह तैयार : जिला चुनाव अधिकारी

नगर निगम अमृतसर द्वारा अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध कार्रवाई तेज, बस स्टैंड, हुकम सिंह रोड और कोर्ट रोड से अवैध फलों की रेहड़ियां एवं अतिक्रमण हटाए गए

पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित, 28, 29 और 30 जून को जिले भर में चलाया जाएगा पल्स पोलियो अभियान : सिविल सर्जन

पंजाब सगे भाइयों की 3 हज़ार करोड़ ठगी की कहानी बनायीं 27 फ़र्ज़ी कंपनियां , सरकार को भी लगाया चुना, जानिए मोबाइल नंबर से कैसे पकड़े गए

पंजाब में स्कूल फीस बढ़ाने पर आप सरकार की सख़्ती, 5 लाख तक जुर्माना क्या यह लागू हो गया 9 सवाल जवाब में सब कुछ जानिए

Leave a Comment