मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने अमृतसर के जंडियाला गुरु के वार्डों में जन मिलनी कार्यक्रम आयोजित किए

On: June 20, 2026 1:23 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब के लोक निर्माण मंत्री एवं जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज जंडियाला गुरु के वार्ड नंबर 1, 14 और 15 में जन मिलनी कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद किया तथा उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार अपनी अंतिम गारंटी को भी पूरा करने जा रही है। उन्होंने कहा कि जुलाई माह से सामान्य वर्ग की पात्र महिलाओं को ₹1000 प्रति माह तथा अनुसूचित जाति (एस.सी.) वर्ग से संबंधित महिलाओं को ₹1500 प्रति माह सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब देश का पहला राज्य है जहां सभी नागरिकों को प्रतिवर्ष ₹10 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य योजना पंजाब के लोगों के लिए वरदान साबित हुई है और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लोग भी आवश्यकता पड़ने पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।

श्री ई.टी.ओ. ने आगे कहा कि मुफ्त बिजली योजना से पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान पंजाब के लोगों के हजारों करोड़ रुपये की बचत हुई है। उन्होंने बताया कि राज्य के 90 प्रतिशत से अधिक घरों में शून्य बिजली बिल आ रहे हैं, जिससे आम लोगों को बड़ी आर्थिक राहत मिली है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जनकल्याण और विकास कार्यों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर एम.सी. अमन विर्क, रॉबिन, सतिंदर सिंह, क्षेत्र के निवासी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए चुनावी बिगुल बजा, 23 अक्टूबर को वोटिंग और 27 अक्टूबर को होगी वोटों की गिनती

जद(यू.) में सब ठीक है या नहीं! केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने साफ किया रुख, कहा- दल में आंतरिक लोकतंत्र व नेताओं में बेहतर समन्वय

ASI हरजीत सिंह के कत्ल के बाद CM Mann का ऐलान, परिवार को जारी किया एक करोड़ का मुआवजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रोशनी से जगमगाया पटना शहर व मरीन ड्राइव, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जलाए दीप, भाकपा-माले ने उठाए सवाल

पंजाब में किसानों के सभी मोर्चे खत्म, 24 तारीख के बाद तय होगी अगली रणनीति

पंजाब के लुधियाना में ससुराल की प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने जहरीली चीज निगली, मौत

Leave a Comment