लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस और वकील का विवाद थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। दोनों के बीच अभी भी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसकी एक बानगी फिर से देखने को मिली है। इस बार लखनऊ पुलिस के एक अधिकारी से वकीलों ने बदसलूकी की है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आ गया है, जिसमें कुछ वकीलों ने लखनऊ कोर्ट परिसर से एसीपी विभूतिखंड राधारमण सिंह यादव को जाने के लिए कहा और साथ ही उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां भी दी हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

14 मार्च को होली के दिन वकील सौरभ वर्मा अपने तीन साथियों के बुलावे पर विभूतिखंड थाने गए थे, लेकिन वहां देखते ही देखते मामला बढ़ गया था। वकील सौरभ वर्मा ने पुलिस पर लॉकअप में बंद कर मारने-पीटने, भद्दी-भद्दी गाली देने, सोने की चेन छीनने और वकीलों पर टॉयलेट करने का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर सैकड़ों की तादाद में वकील विभूतिखंड थाने पहुंच गए थे, लेकिन वकील सौरभ की FIR न दर्ज होने के कारण वकीलों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया था। 5 घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद रात 11 बजे के बाद मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस ने वकीलों पर भी मुकदमा दर्ज किया था। इसके विरोध में वकीलों ने हड़ताल भी कर चुके हैं।

वायरल वीडियो में वकील कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि सीओ साहब आप यहां से चले जाइए। आप यहां किसकी परमिशन से आए हैं। आपको किसने भेजा है। इतना कहते ही कोई वकील पुलिस अधिकारी को गाली देता भी सुनाई दे रहा है। इस 19 सेकेंड के वीडियो ने वकीलों की पुलिस के प्रति नाराजगी को जगजाहिर कर दिया है। बताया जा रहा है कि एसीपी राधारमण सिंह किसी मामले को लेकर कोर्ट गए थे।

Earth News Network

राजनीति, व्यापार, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन आदि पर तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करता है - आपको सूचित रखता है।

Spread the love

By Earth News Network

राजनीति, व्यापार, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन आदि पर तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करता है - आपको सूचित रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *