मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

मक्का खरीद नीति को मंजूरी, 15 जून से 31 जुलाई तक 25 जिलों में होगी एमएसपी पर खरीद

हमें फॉलो करें:
ad copy

लखनऊ : कैबिनेट बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 (रबी फसल) के लिए मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत मक्का खरीद नीति को मंजूरी प्रदान की गई। सरकार ने मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2400 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। कैबिनेट के निर्णय के अनुसार प्रदेश में मक्का खरीद 15 जून 2026 से 31 जुलाई 2026 तक की जाएगी।

इसके लिए फिरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी, अलीगढ़, कासगंज, हाथरस, एटा, बदायूं, शाहजहांपुर, रामपुर, संभल, बुलंदशहर, हापुड़, कानपुर नगर, औरैया, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई, उन्नाव, बहराइच, बलिया, गोंडा, फतेहपुर और मिर्जापुर कुल 25 जनपदों में 150 क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए प्रदेश में 25 हजार मीट्रिक टन मक्का खरीद का कार्यकारी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसानों से खरीद कंप्यूटरीकृत सत्यापित खतौनी, आधार कार्ड एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र के आधार पर की जाएगी।

इसके साथ ही भूमि और बोए गए रकबे का सत्यापन भूलेख पोर्टल से ऑनलाइन कराया जाएगा। योगी सरकार ने किसानों को त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था की है कि क्रय एजेंसियों द्वारा खरीदे गए मक्का का मूल्य पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से किसानों के आधार लिंक एवं एनपीसीआई मैप्ड बैंक खातों में यथासंभव 48 घंटे के भीतर हस्तांतरित किया जाएगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

बल्केश्वर में 10 अगस्त को लगेगा विशाल सावन मेला, उमड़ेगा भक्तों का रेला

79वीं सीनियर राष्ट्रीय डाइविंग चैंपियनशिप-2026 में भारतीय रेलवे का शानदार प्रदर्शन, महिला टीम बनी ओवरऑल चैंपियन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा चलाए जा रहे व्यापक अभियान से एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

दूरदर्शन उत्तर प्रदेश के चर्चित कार्यक्रम वंस मोर सीजन-4 में चमके आगरा के दो रचनाकार

13 डॉक्टर की टीम, 8 घण्टे 30 मिनिट चला ऑपरेशन. मजदूर के शरीर से निकाली गई 6 सरिया मिला जीवन दान…

नगर निगम अमृतसर की नागरिक-केंद्रित डिजिटल सेवाओं को लोगों तक पहुँचाने के लिए गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की विशेष पहल

Leave a Comment