मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

लखनऊ के मोहनलालगंज में बनेगा नया उप निबंधक कार्यालय

हमें फॉलो करें:
ad copy

लखनऊ : योगी कैबिनेट ने जनपद लखनऊ के मोहनलालगंज में नए उप निबंधक कार्यालय के निर्माण हेतु भूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस निर्णय से क्षेत्रीय नागरिकों को भूमि, भवन, विवाह, किरायानामा, गिफ्ट डीड तथा अन्य दस्तावेजों के पंजीकरण संबंधी सेवाएं अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित ढंग से उपलब्ध हो सकेंगी।

कैबिनेट के निर्णय के अनुसार ग्राम मऊ, परगना एवं तहसील मोहनलालगंज स्थित कुल 953 वर्गमीटर भूमि राजस्व विभाग से स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग को हस्तांतरित की जाएगी। इस भूमि पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त उप निबंधक कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसमें सब-रजिस्ट्रार कक्ष, रजिस्ट्रेशन कक्ष, अभिलेखागार, प्रतीक्षालय, पेयजल एवं महिला-पुरुष शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रदेश सरकार के अनुसार स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग राज्य का प्रमुख राजस्व अर्जित करने वाला विभाग है और प्रतिवर्ष लगभग 50 लाख विलेखों का पंजीकरण करता है।

बढ़ती जनसंख्या और पंजीकरण कार्यों की संख्या को देखते हुए नए कार्यालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। कैबिनेट ने यह भी निर्णय लिया कि राजस्व विभाग द्वारा स्टाम्प एवं पंजीकरण विभाग को उक्त भूमि हस्तांतरण से संबंधित पट्टा विलेख पर स्टाम्प शुल्क तथा पंजीकरण शुल्क से पूर्ण छूट प्रदान की जाएगी। इससे विभागीय प्रक्रिया सरल होगी और भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

शराब के नशे में बच्ची से शर्मनाक काम: निर्माणाधीन मकान में ले जाकर की दरिंदगी, लोगों ने रंगे हाथों दबोच की छित्तर परेड

बिहार में बाढ़ के बीच सम्राट सरकार का मेगा प्लान, प्रभारी मंत्री-सचिव 13 जिलों में करेंगे कैंप, पटना के तटबंधों पर खास नजर, बाढ़ राहत के लिए आपदा प्रबंधन विभाग मुस्तैद

अब सरकारी डॉक्टर 70 वर्ष की उम्र तक दे सकेंगे सेवाएं : ब्रजेश पाठक

चीन से जुड़े सोने की तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़, मुंबई DRI ने पकड़ा 1.10 करोड़ का सोना

सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में PG के लिए नई सुरक्षा नीति, पुराने भवनों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट

पंजाब में बॉर्डर पार से चल रही बड़ी तस्करी का पर्दाफाश, 15 पिस्टल और हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

Leave a Comment