पंजाब में 5 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां

On: November 3, 2026 6:48 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब नितिन : पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 5 आई.ए.एस. अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस सूची में धीरेंद्र कुमार तिवारी, विनय बुबलानी, दीप्ति उप्पल, अमित तलवार और टी. बेनिथ के नाम शामिल हैं। तबादलों के साथ कई अधिकारियों को अतिरिक्त विभागों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

जारी आदेशों के मुताबिक, धीरेंद्र कुमार तिवारी को श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

विनय बुबलानी पटियाला मंडल के कमिश्नर के साथ-साथ अब रूपनगर मंडल के कमिश्नर और राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

दीप्ति उप्पल विशेष सचिव, स्थानीय सरकार के पद के साथ पंजाब म्यूनिसिपल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी की संयुक्त प्रबंध निदेशक-कम-सी.ई.ओ. और पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड की सी.ई.ओ. की जिम्मेदारी निभाएंगी। इसके अलावा उन्हें राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग की विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

अमित तलवार विशेष सचिव, ग्रामीण विकास एवं पंचायत तथा ड्रग्स और जाति जनगणना के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी के साथ पंजाब राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। इस जिम्मेदारी से संयम अग्रवाल को मुक्त कर दिया गया है।

वहीं, टी. बेनिथ अतिरिक्त सचिव, राजस्व एवं पुनर्वास के पद के साथ पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment