पंजाब में बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बढ़ेगी ठंड!

On: November 3, 2026 7:32 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब नितिन : पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम अब पूरी तरह से सूखा हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान में गिरावट शुरू हो गई है और अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री गिरकर अब सामान्य के करीब पहुंच गया है।

सबसे ज्यादा तापमान बठिंडा में 32.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में यह 31.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी 4 नवंबर से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे सुबह और शाम को ठंड बढ़ेगी। दिन में आसमान साफ ​​रहने से तेज धूप निकलेगी। पंजाब और चंडीगढ़ के उत्तर में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बना हुआ है, लेकिन फिलहाल इसका राज्य के मौसम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दिन और रात के पारे में भारी अंतर तथा हवा की मंद गति के कारण सुबह और शाम के समय इसी प्रकार स्मॉग और धुंध की स्थिति बने रहने के आसार हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने नागरिकों, विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से दमे से पीड़ित लोगों को सुबह और देर शाम की सैर से बचने और बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करने की सलाह दी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment