Jalandhar में पसरा मातम! घर पहुंचा दिवित का शव, स्टेज पर गायक Gagan Kokri की आंखें हुईं नम

On: November 3, 2026 12:34 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

जालंधर पंजाब (नितिन) : स्पीड रिकॉर्ड के संचालक दिनेश औलख के 18 वर्षीय बेटे दिवित का शव घर पहुंच गया है। बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है और घर पर अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। इस दुखद घटना के बीच पंजाबी गायक गगन कोकरी भी एक स्टेज शो के दौरान भावुक हो गए।

गगन कोकरी ने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि वह और अन्य कलाकार लोगों का मनोरंजन करने और उन्हें खुश करने के लिए स्टेज पर आए हैं, लेकिन आज वे सभी एक दुख में शामिल होकर पहुंचे हैं। इसके बाद उन्होंने अपने खास भाई दिनेश औलख के बेटे दिवित को याद किया और बताया कि महज 18 साल की उम्र में एक सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई।

गगन कोकरी ने कहा कि कलाकार बाहर से देखने में काफी खुश और मजबूत नजर आते हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी में भी कई तरह के दुख और परेशानियां चल रही होती हैं। उन्होंने दिनेश औलख के घर का भावुक पल साझा करते हुए बताया कि जब वह दुख सांझा करने उनके घर पहुंचे तो सामने उनके बेटे का शव पड़ा था। इतनी बड़ी त्रासदी के बावजूद दिनेश औलख उनसे पूछ रहे थे कि भाई, आप खाना खाएंगे? गगन कोकरी ने कहा कि दिनेश औलख की इस हिम्मत को देखकर वह हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि इंसान को नहीं पता होता कि जिंदगी में कब ऐसे हालात का सामना करना पड़ जाए। कलाकार होना भी जिंदगी का एक हिस्सा है, जहां निजी दुखों के बावजूद लोगों के सामने मुस्कुराकर खड़ा होना पड़ता है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment