मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा जाकतों को पसंद के प्रोजेक्ट पर काम करने को मिल सकता है। कामकाज के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक कार्यों में मन लग सकता है। लगातार एक ही स्थान पर न बैठें रहे, नहीं तो कमर में दर्द हो सकता है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। किसी बात से परेशान हैं तो किसी अपने से मन की बात कर सकते हैं। घर पर अचानक से मेहमान दस्तक दे सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों को वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिल सकता है। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। घर में किसी समारोह का आयोजन हो सकता है। आंखों को आराम देने की कोशिश करें, नहीं तो सिर दर्द हो सकता है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। मात-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती हुई नज़र आ सकती है। जीवनसाथी के साथ एकांत में समय बिताने को मिल सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। व्यापार के दौरान किसी भी दस्तावेज़ पर बिना पढ़े साइन न करें। सिंगल जातक किसी खास से अपने मन की बात कह सकते हैं। नौकरीपेशा जातक काम में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। बिज़नेस करने वालों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। फिर से किसी शौक को शुरू करने का ख्याल मन में आ सकता है। समय पर भोजन करना आपके लिए सही रहेगा।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। घर में किसी बात के चलते तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। कारोबार में सहकर्मियों से मदद मिल सकती है। सिंगल जातक किसी को पहली ही नज़र में अपना दिल दे बैठेंगे। भारी काम करने से परहेज़ करें, नहीं तो कमर में दर्द आ सकता है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार में ग्राहक से मिली शिकायत को अनदेखा करने के बजाय उसकी वजह जानने की कोशिश करें। घर में किसी रिश्तेदार के आने से रोजमर्रा की योजना में बदलाव हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए पहले से अच्छा रहेगा। नौकरी में किसी बाहरी विशेषज्ञ से बातचीत करने का अवसर मिल सकता है। उधार दिया पैसा वापस मिलने की संभावना है। संतान की कही कोई बात मन को ठेस पहुंचा सकती है। दांतों में दर्द महसूस हो तो नज़रअंदाज़ न करें।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। युवाओं को पसंद की कंपनी में काम मिल सकता है। किसी से प्रेम करते हैं तो घर पर बात कर सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। व्यापारियों को मनचाहा लाभ हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी से काम करने की ज़रूरत है। सेहत के प्रति सतर्क रहने की ज़रूरत है।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकती है। घर में आपके विवाह की बात चल सकती है। साझेदारी के व्यापार में धन निवेश करने से पहले सारी जानकारी प्राप्त कर लें। सेहत पहले से ठीक रहेगी।











