‘इंडिया’ गठबंधन की रैली का जोर-शोर से ‘प्रचार’ करने के लिए भाजपा का दिल से धन्यवाद : राहुल गांधी

On: October 25, 2026 3:03 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

नेशनल नितिन : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर एक नवंबर को होने वाली ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली का ‘जोर-शोर से प्रचार’ करने और रैली के आह्वान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगियों का ‘दिल से धन्यवाद’। ‘इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस’ (इंडिया) गठबंधन की यह रैली विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) पर चुनावी अनियमितताओं के आरोपों को लेकर विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों का हिस्सा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने आरोप लगाया कि लोगों के वोट चुराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ”ये हम किसी हाल में चुपचाप नहीं सहेंगे।’ 

गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मतदाता सूचियों से नाम काटे गए। नियम-कानून तोड़े गए और सवाल पूछने वालों पर लाठियां चलीं। अब जवाब देश देगा।’ उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘एक नवंबर – चलो दिल्ली। वोट बचाओ – देश बचाओ जन मार्च और महारैली। छात्र, किसान, मजदूर, महिलाएं, नौजवान और व्यापारी – जिस-जिस को लोकतंत्र की फिक्र है, वो जरूर आएं। वोट आपका है। लड़ाई भी आपकी है। रामलीला मैदान, नई दिल्ली।’ उन्होंने कहा, ‘भाजपा और उसके साथियों का दिल से धन्यवाद, जो इस कार्यक्रम का इतना जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं और इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा रहे हैं।’ गांधी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, ‘बस अगले सात दिन भी यही जोश और लगन बनाए रखिए।’ 

भाजपा ने शनिवार को दिल्ली में होने वाली ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा था। पार्टी ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी एक नवंबर को ही रैली आयोजित करने पर ‘अड़े’ हैं और 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़कने की कोशिश कर रहे हैं। यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने दावा किया कि ‘इंडिया’ गठबंधन के कई घटक दल कांग्रेस की एक नवंबर को रैली आयोजित करने की योजना से सहमत नहीं हैं और कार्यक्रम की तारीख बदलना चाहते हैं। 

कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने रामलीला मैदान तक होने वाले ‘दिल्ली चलो मार्च’ को ”वोट चोरी” के खिलाफ पार्टी का अब तक कस सबसे बड़ा प्रदर्शन बताया। कांग्रेस ने कहा कि एक नवंबर को होने वाली उसकी रैली विपक्षी गठबंधन की एकजुटता का मजबूत संदेश देगी। पार्टी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन लोकतंत्र की रक्षा करने और ‘वोट चोरों को सत्ता से बाहर करने’ के लिए एकजुट है। विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता 30 अक्टूबर को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ”सार्वजनिक महाभियोग’ की कार्रवाई करेंगे और उनके खिलाफ एक सार्वजनिक फैसला सुनाएंगे। 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment