पंजाब के पठानकोट के 500 करोड़ के पंचायत जमीन घोटाले में ED की जांच तेज, पढ़ें…

On: October 16, 2026 9:21 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब नितिन : पठानकोट में करीब 500 करोड़ रुपये के पंचायत जमीन घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तेज कर दी है। एजेंसी इस मामले में जमीन के कथित अवैध हस्तांतरण और अवैध खनन से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। मामला पंचायत की जमीन को कथित तौर पर निजी लोगों के नाम करने और वहां से खनन किए जाने के आरोपों से जुड़ा है।

500 करोड़ रुपये की जमीन से जुड़ा मामला

जांच पठानकोट जिले के भट्टियां गांव की करीब 91.75 एकड़ पंचायत जमीन से संबंधित है। आरोप है कि जमीन को नियमों के खिलाफ निजी व्यक्तियों के नाम हस्तांतरित किया गया। इस जमीन पर अवैध खनन किए जाने की भी आशंका है।

मामले की जांच के तहत ED ने मोहाली स्थित ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के मुख्यालय में रिकॉर्ड की जांच की। एजेंसी जमीन के हस्तांतरण, कथित अनियमितताओं और इससे जुड़े लेन-देन की पड़ताल कर रही है। मामले में लगे आरोपों की जांच जारी है। 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment