पंजाब नितिन : पंजाब में आज सुबह से मौसम का रुख बदला हुआ है। पंजाब के कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं और हवाएं चल रही है। वहीं इसी बीच खबर सामने आई है कि गत रात तरनतारन के कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई है और आज पंजाब के कुछ जिलों में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 13 जिलों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट और कुछ जिलों में ओले गिरने के आसार जताए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार आज जालंधर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, फिरोजपुर और मोगा के कई इलाकों में आज हल्की बारिश हो सकती है। विभाग का कहना है कि एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय है जिस कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बदलाव के चलते सुबह-शाम के समय मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने लग गई है।








