कारगिल शहीद मेजर रितेश शर्मा के परिजनों को आर्मी के लोगों ने सम्मानित किया। कारगिल विजय दिवस के रजत जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय सेना के जवानों ने लखनऊ पहुंचकर शहीद मेजर रितेश शर्मा के परिजनों से मुलाकात की।

https://earthnewsnetwork.in/?p=1340

मेजर रितेश शर्मा के पिता श्री सत्यप्रकाश शर्मा और उनकी माता श्रीमती दीपा शर्मा इस अवसर पर उपस्थित थे। इस दौरान भारतीय सेना के जवानों ने उनके परिजनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। भारतीय सेना के जवानों ने शहीद मेजर शर्मा के माता और पिता को कारगिल विजय दिवस प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र दिया। जवानों ने बताया कि कारगिल विजय दिवस का रजत जयंती समारोह मनाया जा रहा है। इसके तहत कारगिल में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया जाता है। इसी उपलक्ष्य में वह लोग यहां आए और शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा और उनको सम्मानित किया।

Earth News Network

राजनीति, व्यापार, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन आदि पर तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करता है - आपको सूचित रखता है।

Spread the love

By Earth News Network

राजनीति, व्यापार, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन आदि पर तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करता है - आपको सूचित रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *