मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब के अमृतसर में Firing, घर के गेट पर बरसाईं गोलियां, CCTV खंगाल रही पुलिस

On: October 10, 2026 10:02 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

अमृतसर नितिन : सदर पट्टी थाने के तहत भंगाला गांव में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब मोटरसाइकिल सवार 2 अज्ञात लोगों ने नंबरदार बोहर सिंह के घर के गेट पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद दोनों हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।

परिवार के सदस्य गुरचेत सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से उनके परिवार को फिरौती के लिए लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। परिवार का दावा है कि फोन करने वाला व्यक्ति खुद को ‘मन्ना’ बताता था और उनसे 50 लाख की फिरौती मांगता था। परिवार के सदस्यों के मुताबिक वह पहले से ही इन कॉल्स से परेशान थे और अब घर के गेट पर फायरिंग से डर और बढ़ गया है। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर पट्टी थाना चीफ नरिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। थाना चीफ नरिंदर सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब हमलावरों की पहचान के लिए घटनास्थल और आस-पास के इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment