उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा संरक्षा से जुड़े कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 39 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक, सुनील कुमार वर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम अपर मंडल रेल प्रबंधक, श्रीमती नीलिमा सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, समर्थ गुप्ता, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, रजनीश श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/समन्वय, श्री विकास गोयल की उपस्थिति में संपन्न हुआ।


सम्मानित किए गए रेलकर्मी लखनऊ मंडल के परिचालन तथा यांत्रिक विभाग से संबंधित हैं, जिन्होंने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में संरक्षित एवं सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने में सराहनीय भूमिका निभाई है। इनके सतर्क प्रयासों से मंडल में संरक्षा मानकों में निरंतर सुधार हुआ है।

                                                                                           
Earth News Network

राजनीति, व्यापार, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन आदि पर तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करता है - आपको सूचित रखता है।

Spread the love

By Earth News Network

राजनीति, व्यापार, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन आदि पर तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करता है - आपको सूचित रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *