मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

करोड़ों की ठगी करने वाला 25000 का इनामी पूर्व EMO डॉ वीरेंद्र सिंगारिया पत्नी सहित चंडीगढ़ से गिरफ्तार

On: September 26, 2026 11:30 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

झांसी और जालौन में दर्ज हैं धोखाधड़ी व आत्महत्या के उकसावे समेत 7 गंभीर मुकदमे, पूरा परिवार नामजद

नर्सिंग होम और सरकारी नौकरी के नाम पर सगे संबंधियों व दर्जनों लोगों को बनाया था शिकार

झांसी। नौकरी लगवाने, नर्सिंग होम खुलवाने और सरकारी ठेके दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले झांसी मेडिकल कॉलेज के पूर्व ईएमओ (इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर) डॉ. वीरेंद्र सिंगारिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। झांसी पुलिस की स्वात (SWAT) और सर्विलांस टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देशन में सटीक लोकेशन ट्रेस करते हुए ₹25,000 के इनामी डॉक्टर और उसकी पत्नी पूजा शर्मा को चंडीगढ़ से धर दबोचा। आरोपी दंपत्ति पिछले काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे।

पारिवारिक संबंधों का फायदा उठाकर भाइयों से हड़पे ₹8 लाख

मामले का खुलासा तब हुआ जब गुरसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैनिया निवासी किसान नेता सुरेंद्र सिंह के बेटे गौरव सिंह ने नवाबाद थाने में तहरीर दी। गौरव के मुताबिक, पीएचसी न्यामदपुर (बाबई), जालौन में तैनात डॉ. वीरेंद्र सिंगारिया से उनके अच्छे पारिवारिक संबंध थे। इसी का फायदा उठाकर डॉ. वीरेंद्र, उनकी पत्नी पूजा शर्मा, पिता द्वारिका नाथ, ससुर राजनारायण शर्मा और बहनें बबीता व प्रियंका ने शिवाजी नगर स्थित फ्लैट पर जाल बुना। आरोपियों ने नर्सिंग होम बनवाने के नाम पर गौरव सिंह से ₹6 लाख (चेक संख्या 037112) और उसके बड़े भाई सौरभ सिंह से ₹2 लाख (चेक संख्या 038292) हड़प लिए। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़ितों को जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इस पर पुलिस ने पूरे परिवार के खिलाफ धारा 406, 506 और 120B के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

आईजी से मांगी थी न्याय की गुहार, व्हाट्सएप से दे रहा था धमकी


किसान नेता सुरेंद्र सिंह ने पुलिस महानिरीक्षक (IG) को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। उन्होंने बताया था कि गुरसरांय थाने में दर्ज मुकदमे के बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो रहे थे। शातिर डॉक्टर अपने मोबाइल नंबर 7355313264 से व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर लगातार धमकियां दे रहा था और नंबर बदलकर झांसी व ललितपुर के आस-पास ही छिपकर घूम रहा था। पुलिस अफसरों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फरार डॉक्टर पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया था।

आरोपी डॉक्टर पर दर्ज मुकदमों का लंबा इतिहास

फरार चल रहे पूर्व ईएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंगारिया पर झांसी और जालौन के अलग-अलग थानों में ठगी, जालसाजी और गंभीर धाराओं में कुल 7 मुकदमे दर्ज हैं, जो इस प्रकार हैं:

  • थाना गुरसरांय (झांसी): अपराध संख्या 0188/24 (धारा 419, 420, 467, 468, 471, 506) – वादी सुरेंद्र सिंह।
  • थाना नवाबाद (झांसी): अपराध संख्या 0261/26 (धारा 406, 506, 120B) – वादी जगदीश प्रसाद।
  • थाना नवाबाद (झांसी): अपराध संख्या 0374/25 (धारा 406, 506, 120B) – वादी गौरव सिंह।
  • थाना नवाबाद (झांसी): अपराध संख्या 0473/24 (धारा 420, 406) – वादी ओम प्रकाश वर्मा.
  • थाना नवाबाद (झांसी): अपराध संख्या 0046/25 (धारा 406, 420) – वादी विवेक श्रीवास्तव।
  • थाना नवाबाद (झांसी): अपराध संख्या 0284/23 (धारा 306 – आत्महत्या के लिए उकसाना) – वादी हरीराम वर्मा।
  • थाना उरई (जालौन): अपराध संख्या 0843/24 (धारा 406, 420) – वादी रोहित प्रजापति।

गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ से गिरफ्तार करने के बाद संयुक्त पुलिस टीम दोनों मुख्य आरोपियों को झांसी लेकर आई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है ताकि ठगी गई रकम की रिकवरी की जा सके। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस इस संगठित ठगी नेटवर्क के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment