मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

IPS अरीबा नोमान झांसी से ट्रांसफर होकर कानपुर में संभालेंगी ADCP की जिम्मेदारी

By ENN
On: September 26, 2026 8:08 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

उत्तर प्रदेश कैडर की 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी अरीबा नोमान इन दिनों अपनी नई तैनाती को लेकर चर्चा में हैं। झांसी में सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर जिम्मेदारी संभाल रहीं अरीबा नोमान का तबादला अब कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में कर दिया गया है। उन्हें वहां अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 19 सितंबर को उत्तर प्रदेश शासन की ओर से किए गए आईपीएस अधिकारियों के बड़े तबादले में उनका नाम भी शामिल रहा।

कानपुर में नई जिम्मेदारी के साथ अरीबा नोमान अब महानगर की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व संभालेंगी। इससे पहले वह झांसी में बतौर ASP अपनी सेवाएं दे रही थीं। 23 सितंबर को झांसी से रिलीव होने के दौरान पुलिस विभाग की ओर से उनके सम्मान में विदाई समारोह भी आयोजित किया गया।

अरीबा नोमान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय तहसील क्षेत्र की रहने वाली हैं। उनका संबंध प्यारे पट्टी/पटैला गांव से बताया जाता है। सुल्तानपुर से शुरुआती शिक्षा हासिल करने के बाद उन्होंने दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई पूरी की।तकनीकी शिक्षा पूरी करने के बाद अरीबा नोमान ने एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी की। हालांकि, उनका लक्ष्य कॉर्पोरेट क्षेत्र तक सीमित नहीं था। उन्होंने सिविल सेवा में जाने का सपना देखा और इसके लिए अपनी नौकरी छोड़कर UPSC की तैयारी शुरू कर दी।

अरीबा नोमान ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 में ऑल इंडिया 109वीं रैंक हासिल की। इस सफलता के साथ उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा के लिए हुआ और उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर मिला।

ENN

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment