Aaj Ka Good Luck (25th September 2026): हर दिन अपने साथ कुछ नए अवसर और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। ज्योतिष के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव व्यक्ति के जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों पर पड़ सकता है। ऐसे में 25 सितंबर 2026 का दिन भी 12 राशियों के लिए कुछ खास शुभ संकेत लेकर आया है। किसी राशि के जातकों को करियर और कारोबार में सफलता के संकेत मिल सकते हैं, तो किसी के लिए धन, परिवार, प्रेम संबंध या स्वास्थ्य के लिहाज से दिन खास रह सकता है।
मेष- आपके बिगड़े काम बनेंगे तथा अधिकारियों से आपकी मित्रता के कारण आपको लाभ प्राप्त होगा। फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। आज आपको काम के नए ऑफर मिलने वाले हैं।
उपाय- सोने और उठने का समय निश्चित करें।
वृष- आज का दिन कुछ छोटी-मोटी समस्याओं से भरा रहने वाला है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम करवाने का प्लान बना सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
उपाय- सुबह की शुरुआत अपनी हथेलियों के दर्शन से करें।
मिथुन- बिज़नेस से जुड़े फैसले सोच समझकर लें, ऐसा करने से नुकसान से बच सकते हैं। आज बच्चों के लिए शॉपिंग करने जाएंगे। लव मेट से आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी।
उपाय- रात में रसोई साफ रखें
कर्क- जो लोग राजनीति में कार्यरत है, उनको गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी की तरफ से कोई उपहार मिलेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।
उपाय- पीपल के पेड़ पर दीपक जलाएं।
सिंह- आज की गई ट्रिप आपके लिए यादगार साबित होने वाली है। कार्यक्षेत्र में आपका काम कोई खराब करने का प्रयास कर सकता है। नौकरी की तलाश में जुड़ें लोगों को सफलता या शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय- सोच को सकारात्मक रखें।
कन्या- यदि आपका कोई काम अटक गया है तो वो पूरा हो सकता है। कारोबार में काम के सिलसिले से किसी दूर की यात्रा पर जाना पड़ेगा। बॉस आपसे खुश रहेंगे।
उपाय- हर रोज बड़ों का आशीर्वाद लें।
तुला- आज किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ फंक्शन में जाने का मौका मिलेगा। लेन-देन से जुड़ा काम किसी की देख-रेख में ही करें। शारीरिक कष्ट फिर से उभर सकता है, डॉक्टर से सलाह लें।
उपाय- खीर बनाकर मां लक्ष्मी को भोग लगाएं, फिर सारा परिवार मिलकर खाए।
वृश्चिक- पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। मीडिया से जुड़े काम करने वाले लोगों को मनचाहा फायदा देखने को मिलेगा। गले में किसी तरह का इन्फेक्शन हो सकता है।
उपाय- घर की छत पर पक्षियों के लिए दाना-पानी रखें।
धनु- आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। परिवार के साथ टूर पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। बिजनेस में काम को लेकर सहकर्मियों के साथ मतभेद होने की सम्भावना है।
उपाय- संतोषी माता के मंदिर जाएं।
मकर- आज बिज़नेस में कुछ नुकसान हो सकता है। रिश्तेदारों से मोरल सपोर्ट मिल सकता है। इस राशि के बच्चे खेल-कूद और मौज-मस्ती में अपना समय बिताएंगे।
उपाय- घर में गूगल जलाएं।
कुंभ- आज ज्यादा से ज्यादा समय सामाजिक कार्यों में व्यतीत करेंगे। व्यापार में मनचाहा फायदा देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम को बहुत ही सावधानी से करें।
उपाय- तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें।
मीन- व्यवसाय में लाभ मिल सकता है और अगर आज आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। अचानक किसी बड़े अधिकारी से मिलने का मौका मिलेगा।
उपाय- सूर्य को नमस्कार कर के घर से निकलें।












