मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

एमएलसी चुनाव के लिए जेएसपी ने जारी की पांच प्रत्याशियों की पहली सूची, चुनाव से पूर्व प्रशांत किशोर ने खोला रोजगार का कार्ड

On: September 24, 2026 6:39 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की 8 सीटों के चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी यानी जेएसपी ने 5 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। देश के चर्चित चुनावी रणनीतिकार रह चुके जेएसपी के सूत्रधार से विधायक बने प्रशांत किशोर यानी पीके ने राजधानी पटना में पाटलिपुत्रा कॉलोनी स्थित जेएसपी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रत्याशियों की घोषणा की है। जेएसपी ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दिव्या ज्योति, दरभंगा शिक्षक से एस.पी. राय, दरभंगा स्नातक से रवीन्द्र यादव, सारण शिक्षक से आफाक अहमद और कोसी स्नातक से रजनीश रंजन को प्रत्त्याशी बनाया है। तिरहुत शिक्षक, तिरहुत स्नातक और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों की घोषणा अगले 3-4 दिनों में करने की बात पीके ने कही है।

जेएसपी के सूत्रधार से बांकीपुर से पहली बार विधायक बने प्रशांत किशोर ने कहा कि शिक्षकों की भर्ती, वेतनमान, गैर-शैक्षणिक कार्यों में ड्यूटी और वित्त रहित-वित्त पोषित संस्थानों से जुड़े मुद्दे लम्बे समय से उठते रहे हैं। उनके मुताबिक, अलग-अलग शिक्षक संगठनों को एक साथ लाकर संघर्ष समिति बनाने की दिशा में जन सुराज पार्टी काम करेगी। उन्होंने अगले 2-3 वर्षों तक शिक्षकों के साथ मिलकर तीन प्रमुख मांगों को उठाने की घोषणा की। इनमें 7वां वेतनमान लागू करना, वित्त रहित एवं वित्त पोषित शिक्षकों को शिक्षकों की श्रेणी में समायोजित करना और गैर-शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों की ड्यूटी के लिए मानक तय करना शामिल है।

पीके ने कहा कि ये मांगें केवल शिक्षक संगठनों की नहीं, बल्कि जन सुराज पार्टी की भी मांग होंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी इन मुद्दों को सरकार के सामने उठाएगी। प्रशांत किशोर ने कहा कि जिस स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज पार्टी का प्रत्याशी जीतकर विधान परिषद पहुंचेगा, वहां 10 हजार बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने की जिम्मेदारी पार्टी, निर्वाचित प्रतिनिधि और मेरी होगी। उन्होंने इसे बांकीपुर में पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के लिए घोषित रोजगार पहल से जोड़ते हुए कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के युवाओं को भी रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेएसपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, प्रदेश महासचिव सुभाष कुशवाहा, मसीउद्दीन, ललन यादव, ओबैदुर रहमान, कुमार सौरभ, सरवर अली, राकेश पटेल सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

बता दें कि, जेएसपी की ओर से बाकी सीटों के प्रत्याशियों के नाम भी जल्द घोषित किए जाने की बात कही गई है। जेएसपी ने बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक सीटों पर चुनाव को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है। बिहार में विधान परिषद की कुल 8 शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होना है। इन सीटों के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल इस वर्ष नवंबर महीने में 16 तारीख को समाप्त होने वाला है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए चुनावी बिगुल बजा, 23 अक्टूबर को वोटिंग और 27 अक्टूबर को होगी वोटों की गिनती

जद(यू.) में सब ठीक है या नहीं! केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने साफ किया रुख, कहा- दल में आंतरिक लोकतंत्र व नेताओं में बेहतर समन्वय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रोशनी से जगमगाया पटना शहर व मरीन ड्राइव, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जलाए दीप, भाकपा-माले ने उठाए सवाल

’बिहारी बाबू’ शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चौंकाया, कहा- 17 सितंबर को शुभकामनाओं की बाढ़ में कहीं खो न जाए

पंजाब में किसानों के सभी मोर्चे खत्म, 24 तारीख के बाद तय होगी अगली रणनीति

भाजपा ने शुरू की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’, तरुण चुघ ने मान सरकार पर साधा निशाना

Leave a Comment