मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

ग्वाल मैदान में बनेगा अत्याधुनिक सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट, खेल सुविधाओं को मिलेगा नया आयाम: असीम अरुण

By ENN
On: September 5, 2026 3:03 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

कन्नौज : जिले में खेल प्रतिभाओं को तराशने और खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। शहर के प्रसिद्ध ग्वाल मैदान में जल्द ही खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला अत्याधुनिक सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट मिलने जा रहा है। इसका निर्माण कार्य औपचारिक रूप से शुरू कर दिया गया है। कोर्ट का निर्माण विधायक निधि से कराया जाएगा। यह जानकारी सदर विषय व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने दी। बुधवार को उन्होंने निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण किया।


राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बताया कि इस परियोजना के तहत न केवल बास्केटबॉल कोर्ट तैयार किया जाएगा, बल्कि दर्शकों के मैच देखने और खिलाड़ियों के विश्राम के लिए कोर्ट के चारों ओर आधुनिक स्टेप्स (सीढ़ियों) का निर्माण भी होगा। इस व्यवस्था से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग माहौल मिलेगा और खेल आयोजनों का संचालन भी सुचारू रूप से हो सकेगा।

प्रमुख आकर्षण एवं विशेषताएं:
सिंथेटिक सर्फेस: चोटों के जोखिम को कम करने और बेहतर ग्रिप प्रदान करने के लिए आधुनिक सिंथेटिक मैटेरियल का उपयोग।

दर्शक व खिलाड़ी दीर्घा: सीढ़ियों (स्टेप्स) का निर्माण, जिससे दर्शक आराम से मैच देख सकें और खिलाड़ी विश्राम कर सकें।

प्रतिभाओं को प्रोत्साहन: स्थानीय युवा और बास्केटबॉल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म मिलेगा।

ENN

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment