लखनऊ : मोहनलालगंज क्षेत्र के वार्ड मऊ में एक निजी संपत्ति को अवैध रूप से ध्वस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह कार्य एक गिरोह द्वारा अंजाम दिया गया, जो खुद को पत्रकार बताकर लोगों पर दबाव बनाता है।

घटना की जानकारी मिलते ही संपत्ति के मालिक मनोज पांडे ने तत्काल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर जेसीबी मशीन और कुछ अन्य लोगों के साथ दिनेश लोधी नामक व्यक्ति मौजूद था, जो खुद को “बड़े प्रेस पत्रकार” के रूप में पहचान देता है।आरोप है कि दिनेश लोधी और उसके साथियों ने न सिर्फ संपत्ति की चारदीवारी को तोड़ा, बल्कि पीड़ित को अवैध धमकियां भी दीं। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे फर्जी पत्रकारों और उनके गिरोहों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Earth News Network

राजनीति, व्यापार, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन आदि पर तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करता है - आपको सूचित रखता है।

Spread the love

By Earth News Network

राजनीति, व्यापार, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन आदि पर तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करता है - आपको सूचित रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *