मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

बिहार में घूसखोर महिला अधिकारी का गजब शौक! रिश्वत में मांगी 2 लाख नकद व 37 हजार की वॉशिंग मशीन, गिरफ्तार रोसड़ा की डीसीएलआर और नौकर भेजे गए जेल

On: August 29, 2026 3:54 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार में लगातार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रिश्वत लेते निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के हत्थे चढ़ीं समस्तीपुर जिले के रोसड़ा की भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) कंचन कुमारी झा और उनके घरेलू नौकर सुमित कुमार को शुक्रवार यानी 28 अगस्त को जेल भेज दिया गया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के हत्थे चढ़े दोनों आरोपियों को मुजफ्फरपुर स्थित विशेष कोर्ट निगरानी (उत्तर बिहार) में पेश किया गया था। जहां निगरानी कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपित डीसीएलआर और उनके घरेलू नौकर सुमित कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। विशेष लोक अभियोजक कृष्णदेव साह ने बताया कि निगरानी टीम ने गुरुवार को रोसड़ा स्थित डीसीएलआर के सरकारी आवास पर छापेमारी की थी। जहां इस दौरान महिला अधिकारी कंचन कुमारी झा को नौकर सुमित कुमार के साथ 2 लाख नकद और 37 हजार मूल्य की एक नई वाशिंग मशीन रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। महिला अधिकारी कंचन कुमारी झा के आवास की तलाशी में 13.82 लाख की अतिरिक्त नकदी मिलने से कुल बरामदगी 15.82 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

जांच में यह बात भी सामने आई है कि घरेलू नौकर सुमित कुमार वास्तव में डीसीएलआर कंचन कुमारी झा के लिए दलाल की भूमिका निभा रहा था। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी मनोज कुमार महतो ने निगरानी ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक भूमि विवाद में पक्ष में फैसला देने के बदले घूस मांगी जा रही है। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाकर रोसड़ा में वार्ड नंबर 24 स्थित डीसीएलआर कंचन कुमारी झा के आवास पर यह कार्रवाई की। जहां से 13 लाख 82 हजार रुपये अतिरिक्त नकद राशि भी बरामद हुई। घरेलू नौकर डीसीएलआर के दलाल के रूप में काम करता था। इस तरह कुल 15 लाख 82 हजार रुपये और वॉशिंग मशीन बरामद किया गया। कंचन कुमारी झा के बैंक पासबुक और निवेश से जुड़े दस्तावेजों को भी खंगाला गया। डीसीएलआर कंचन कुमारी झा मूल रूप से मिथिलांचल के मधुबनी जिले की रहने वाली हैं और करीब डेढ़ वर्ष से रोसड़ा में तैनात हैं।

बता दें कि, विभूतिपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी मनोज कुमार महतो ने एक कट्ठा तीन धूर जमीन की दखल-दहानी के मामले को निपटाने के लिए शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि डीसीएलआर कंचन कुमारी झा ने इस काम के एवज में मनोज महतो से 2 लाख रूपये नकद और एक वाशिेग मशीन गिफ्ट के रूप में मांगी थी

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment