मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पीएमसीएच में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने टावर-3 का किया उद्धाटन, आधुनिक सुविधाओं से लैस है नवनिर्मित पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल

On: October 14, 2026 9:49 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार में राजधानी पटना स्थित पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल यानी पीएमसीएच में 536 बेड की क्षमता वाले नवनिर्मित, अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित टावर-3 का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। इस दौरान नीतीश पुत्र राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी व विजेंद्र प्रसाद यादव और सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, सुलभ चिकित्सा सेवाएं और एक स्वस्थ बिहार का निर्माण करना ही हमारी प्राथमिकताएं हैं। पीएमसीएच में इलाज कराने आने वाले मरीजों को अब ओपीडी की पर्ची कटवाने के लिए धूप, बारिश व गर्मी में परेशान नहीं होना पड़ेगा। पीएमसीएच के नए भवन के प्रथम तल पर ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर शुरू किया जा रहा है। जहां नई व्यवस्था से हर दिन पीएमसीएच पहुंचने वाले करीब 3 हजार मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।

पीएमसीएच के नए भवन टावर-3 के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नए भवन का निरीक्षण किया। जहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। वहां मौजूद अधिकारियों ने उन्हें ओपीडी पंजीकरण के लिए कियोस्क और काउंटर, अल्पाहार गृह तथा पुनर्विकास योजना के तहत पूरे हो चुके और निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति के बारे में बताया। ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर को नए भवन में शिफ्ट करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। उद्घाटन से एक दिन पूर्व रविवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने भी अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया और रजिस्ट्रेशन काउंटर की व्यवस्था का जाएजा लिया।

पीएमसीएच के अस्पताल अधीक्षक डॉ.राजीव कुमार सिंह ने बताया कि 12 अक्टूबर को मुख्यमंत्री द्वारा काउंटर का उद्घाटन किया गया। अब मरीज नए भवन के प्रथम तल पर ही ओपीडी की पर्ची कटवा सकेंगे। इसके बाद वे तीसरे तल पर स्थित ओपीडी में डॉक्टर से परामर्श ले सकेंगे। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, मरीजों की सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटरों की संख्या 10 से बढ़ाकर 15 कर दी गई है। पूरा काउंटर क्षेत्र वातानुकूलित है। जहां मरीजों के बैठने की व्यवस्था भी की गई है। जिससे पर्ची कटवाने के लिए इंतजार करने के दौरान उन्हें सहूलियत मिलेगी। कुल 15 काउंटरों में 3 महिलाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं। वहीं, एक काउंटर बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए आरक्षित रखा गया है। इन काउंटरों की पहचान के लिए बोर्ड भी लगाए गए हैं। ताकि, मरीजों को सही काउंटर तक पहुंचने में परेशानी न हो।

पीएमसीएच में रोजाना औसतन 3 हजार मरीज ओपीडी में इलाज कराने पहुंचते हैं। पहले रजिस्ट्रेशन काउंटरों की संख्या कम होने और बाहर पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण मरीजों को पर्ची कटवाने के लिए लम्बे समय तक इंतजार करना पड़ता था। गर्मी और बारिश के दौरान उनकी परेशानी और बढ़ जाती थी। नए भवन में काउंटर शुरू होने और उनकी संख्या बढ़ने से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सुगम होने की उम्मीद है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था से मरीजों का समय बचेगा और उन्हें पर्ची कटवाने के दौरान मौसम की मार से भी राहत मिलेगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment