मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमेरिका भेजने का झांसा देकर लाखों की ठगी, Travel Agent दंपति पर केस दर्ज

On: August 28, 2026 7:29 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब मोगा(नितिन): थाना धर्मकोट के अंतर्गत पड़ते गांव रेड़वां निवासी परमजीत सिंह के भाई तथा उसके साले को ट्रैवल एजेंट दंपति द्वारा कथित मिलीभगत करके वर्क परमिट के आधार पर अमरीका भेजने का झांसा देकर 23 लाख रुपए की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जांच के बाद धर्मकोट पुलिस द्वारा दोनों कथित आरोपियों गुरपरम सिंह तथा उसकी पत्नी वरिन्द्रजीत कौर निवासी गांव स्नेर फिरोजपुर के खिलाफ कथित मिलीभगत तथा धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच थानेदार इंद्रजीत सिंह द्वारा की जा रही है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक मोगा को दिए शिकायत पत्र में परमजीत सिंह ने कहा कि कथित आरोपियों के साथ अक्तूबर 2023 में इनकी बात हुई थी। उसने कहा कि उसके भाई जसवीर सिंह तथा उसके साले बलविन्द्र सिंह निवासी गांव गजराउला (उत्तराखंड) को विदेश भेजना चाहते हैं। जिस पर कथित आरोपी दंपति ने कहा कि वह उन्हें वर्क परमिट के आधार पर अमरीका भेज देंगे। वे उनके सांझे में आ गए और उन्हें दस्तावेज तथा 23 लाख रुपए दे दिए, लेकिन उन्होंने न तो जसवीर सिंह तथा न ही बलविन्द्र सिंह को अमरीका भेजा और न ही पैसे वापस किए। उन्होंने कई बार उनसे बात की तो वह टालमटोल करने लगे। इस तरह उनके साथ दोनों पति-पत्नी ने कथित मिलीभगत करके हमारे साथ धोखाधड़ी की है।

जिला पुलिस अधीक्षक मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच डी.एस.पी. स्पैशल क्राइम मोगा को करने का आदेश दिया। जिन्होंने जांच समय दोनों पक्षों को अपना पक्ष पेश करने के लिए बुलाया। जांच समय शिकायतकर्ता के आरोप सही पाए जाने पर कथित आरोपियों के खिलाफ उक्त मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी थानेदार इंद्रजीत सिंह ने बताया कि कथित आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है, जिन्हें काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment