मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

Aaj Ka Good Luck (28th August 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

On: August 28, 2026 1:41 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

Aaj Ka Good Luck (28th August 2026): हर दिन अपने साथ नई उम्मीद, नए अवसर और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। ज्योतिषीय दृष्टि से ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति हमारे दिन को प्रभावित कर सकती है। आज 12 राशियों के लिए कुछ खास शुभ संकेत सामने आ रहे हैं, जो करियर, धन, परिवार और रिश्तों के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकते हैं। साथ ही, कुछ आसान ज्योतिषीय उपाय अपनाकर आप दिन की सकारात्मकता को और बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का गुडलक और खास उपाय।

मेष- रुका हुआ कारोबारी धन प्राप्त होगा। प्रमोशन या वेतन वृद्धि की उम्मीद कर रहे लोगों की इच्छा पूरी हो सकती है। रोमांस के मौके मिलेंगे।

उपाय- घर में नमक से सफाई करें।

वृष- आज आपकी किस्मत का पिटारा खुलने वाला है। प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति को लेकर खुशखबरी मिलेगी। पुराने काम पूरे होंगे।

उपाय- शाम को पूजा स्थान पर दीपक जलाएं।

मिथुन- प्रमोशन के योग बनेंगे। कई स्रोतों से आमदनी की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा।

उपाय- तिजोरी का मुख उत्तर दिशा की ओर रखें।

कर्क- आज कुछ नया करने की इच्छा तीव्र रहेगी, बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आंखों व सिर से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
उपाय- मां लक्ष्मी का स्मरण करें।

सिंह- निवेश की योजना और धार्मिक कार्यों के लिए आज का दिन शुभ है। कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको आमदनी में अच्छा इजाफा देखने को मिल सकता है।
उपाय- रसोई को व्यवस्थित रखें।

कन्या- लव लाइफ बेहतर होती जाएगी और अगर आप नौकरी पेशा हैं तो प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग भी बनेंगे। कड़ी मेहनत के ठोस परिणाम नजर आएंगे।
उपाय- शाम के समय घर के पूजा स्थान पर घी का दीपक जलाएं।

तुला- आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
उपाय- ईशान कोण को साफ और हल्का रखें।

वृश्चिक- आप अपनी मेहनत से करियर में तरक्की करेंगे। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। घर में खुशियां भी दस्तक देंगी और आपको अपने पिता का भी पूरा सपोर्ट मिलेगा।
उपाय- उत्तर दिशा में अनावश्यक भारी सामान रखने से बचें।

धनु- विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे और कोई रिश्ता आप फाइनल भी कर सकते हैं। पुरानी बीमारी से मुक्ति मिलेगी।
उपाय- सूखे या मुरझाए पौधों को समय पर हटा दें।

मकर- आज आप ऊर्जा से भरे करेंगे। उपलब्धियां भी आपके खाते में दर्ज होगी और पैसा भी कई स्रोतों से आएगा। लव लाइफ बेहतर होगी।
उपाय- सुबह घर की सफाई करके मुख्य द्वार पर स्वच्छ जल का छिड़काव करें।

कुंभ- सरकारी कामों में सोच-विचार करके हाथ डालें। व्यापार, लेखन, बातचीत, खरीद-बिक्री और आर्थिक योजना के लिए अनुकूल स्थिती है।
उपाय- सप्ताह में कभी-कभी पोछे के पानी में थोड़ा सेंधा नमक डालें।

मीन- आज आपके पराक्रम और साहस में बढ़ोतरी होगी। घर में मांगलिक या शुभ कार्य हो सकते हैं। आप परिवार के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं।
उपाय- घर से टूटी वस्तुएं हटाएं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment