मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पति के अंतिम संस्कार के बाद पत्नी की बिगड़ी तबयीत, 23 घंटे बाद तोड़ा दम

On: August 27, 2026 7:20 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

नेशनल ( नितिन ) : राजस्थान के सीकर जिले में पति की मौत की खबर सुनकर सदमे में बीमार पड़ी एक महिला की करीब 23 घंटे बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना जिले के नीमकाथाना क्षेत्र के बालाजी नगर (जांटाला) में हुई। पुलिस ने बताया कि पुष्कर सैनी (50) करीब पांच दिन पहले अचानक बीमार पड़ गए थे और जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। मंगलवार देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। अगले दिन बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस के अनुसार, पति की मौत की खबर सुनने के बाद उनकी पत्नी कौशल्या देवी (47) गहरे सदमे में थीं। बुधवार को पति के अंतिम संस्कार के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें नीमकाथाना के सरकारी अस्पताल ले गए। पुलिस ने बताया कि उपचार के दौरान बृहस्पतिवार सुबह करीब दो बजे कौशल्या देवी की मौत हो गई। यह उनके पति की मौत के करीब 23 घंटे बाद हुआ। उनका अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे किया गया।

ग्रामीणों के अनुसार, दंपति की शादी को करीब 30 वर्ष हो चुके थे और उनके तीन बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा लाखन सैनी जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में संविदा पर काम करता है, जबकि उनके दो अन्य बेटे विजय और रवि पढ़ाई कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पुष्कर सैनी दर्जी का काम करते थे और पिछले छह महीने से उनकी दुकान बंद थी। इस घटना के बाद इलाके के कई प्रतिष्ठान बंद रहे। स्थानीय लोग शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment