मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

2027 के लिए Congress का नया दांव! अब जनता तय करेगी चुनावी घोषणा पत्र में क्या होगा

On: August 23, 2026 6:29 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब ( नितिन ) : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अभी से अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी अब अपना घोषणा पत्र केवल नेताओं और संगठन के स्तर पर तैयार करने के बजाय सीधे जनता की राय से तैयार करने की रणनीति पर काम कर रही है। कांग्रेस इसे ‘पीपुल्स मेनिफेस्टो’ का रूप देने की तैयारी में है। इसके तहत पार्टी की घोषणापत्र समिति पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में जाकर लोगों से संवाद करेगी और उनकी समस्याओं व उम्मीदों को समझेगी।

घोषणापत्र समिति की पहली बैठक 21 अगस्त को हो चुकी है। अब समिति के सदस्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर युवाओं, किसानों, महिलाओं और अन्य सामाजिक वर्गों से सुझाव लेने की तैयारी में हैं। पार्टी का फोकस ऐसे मुद्दों पर है, जो आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं। इनमें शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, रोजगार, स्किल डेवलपमेंट, मानसिक स्वास्थ्य और जलवायु जैसे विषय शामिल हैं।

कांग्रेस की रणनीति में इस बार युवा वर्ग को खास महत्व दिया जा रहा है। पार्टी की कोशिश है कि घोषणा पत्र को केवल पारंपरिक चुनावी वादों तक सीमित न रखते हुए पहली बार वोट डालने वाले युवाओं की आकांक्षाओं और भविष्य से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता दी जाए।
 
वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के पंजाब दौरे को लेकर भी तैयारियां चल रही हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक उनका दौरा सितंबर के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

एमएलसी चुनाव से पूर्व नीतीश कुमार के आवास पर तीसरी बैठक, संजय झा सहित कई नेता मौजूद रहे, नीरज-अनंत विवाद पर हुई चर्चा

अमृतसर मे जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैंप एवं कृषि प्रदर्शनियां 8 अक्टूबर को इंदर फार्म, जंडियाला गुरु में होगा शुरू

पंजाब के जल आपूर्ति मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा बहु-करोड़ीय आपूर्ति योजना का उद्घाटन,266.95 करोड़ रुपये की लागत वाली नहरी जल आधारित बहुपक्षीय जल आपूर्ति योजना से 167 गांवों के 45 हजार से अधिक घरों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जंडियाला गुरु हलके से 64वीं तीर्थ यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

खेलां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत जिला स्तरीय खेलों का नौवां दिन,विभिन्न खेल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

बिहार एमएलसी चुनाव-2026: जद(यू.) प्रत्याशी नीरज कुमार ने ठोकी ताल, मोकामा के बाहुबली जद(यू.) विधायक अनंत सिंह से मिल रही चुनौती

Leave a Comment