मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

फगवाड़ा में रहस्यमय हालात में पार्क में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

On: August 23, 2026 6:33 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब (नितिन): फगवाड़ा के घनी आबादी वाले मेहली गेट इलाके के पास स्थित वरिन्द्र पार्क में सिटी पुलिस को खून से सनी हुई एक जवान युवक की गहन रहस्यमय हालात में लाश मिलने की सनसनीखेज सूचना मिली है।  थाना सिटी फगवाड़ा की एसएचओ अमनप्रीत कौर ने मामले की आधिकारिक तौर पर पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक युवक जिसकी आयु 27 वर्ष के करीब प्रतीत हो रही है की पहचान रोहित कुमार वासी मोहल्ला मुटियारां मेहली गेट फगवाड़ा के तौर पर हुई है। अभी तक चली जांच में मृतक रोहित कुमार अविवाहित था पता चला हैं। 

एसएचओ अमनप्रीत कौर ने बताया कि सिटी पुलिस ने मृतक रोहित कुमार की लाश को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह भेज दिया है। यह पूछे जाने पर कि मृतक युवक की मौत का क्या कारण रहा हैं? उन्होनें बताया कि इसका खुलासा शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। उन्होनें कहा कि पुलिस सारे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और जब तक जांच जारी है तब तक किसी भी तरह का आंकलन करना कठिन हैं। इसी मध्य घटनास्थल पर मौजूद रहे लोगों ने खुलासा किया हैं कि मृतक की लाश को जब पुलिस ने बरामद किया तब शव से खून बह रहा था? अब शव से खून का रिसाव क्यों हो रहा था इसे लेकर खबर लिखे जाने तक उक्त सारा मामला रहस्यमय ही बना हुआ है? पुलिस जांच का दौर जारी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसर मे जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैंप एवं कृषि प्रदर्शनियां 8 अक्टूबर को इंदर फार्म, जंडियाला गुरु में होगा शुरू

पंजाब के जल आपूर्ति मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा बहु-करोड़ीय आपूर्ति योजना का उद्घाटन,266.95 करोड़ रुपये की लागत वाली नहरी जल आधारित बहुपक्षीय जल आपूर्ति योजना से 167 गांवों के 45 हजार से अधिक घरों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जंडियाला गुरु हलके से 64वीं तीर्थ यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

खेलां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत जिला स्तरीय खेलों का नौवां दिन,विभिन्न खेल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

अमृतसर के रणजीत एवेन्यू पुलिस थाना नई इमारत में शिफ्ट, ट्रैफिक जाम से शहरवासियों को बड़ी राहत: करमजीत सिंह रिंटू

अमृतसर जिले में धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी -बीती शाम तक 35,766 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

Leave a Comment