मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

बदलाव’ के नाम पर पंजाब से धोखा, ‘आप’ सरकार ने प्रदेश को हर मोर्चे पर किया बर्बाद: ढिल्लों

On: August 23, 2026 4:38 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब ( नितिन ) : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेता केवल सिंह ढिल्लों ने एक प्रेस बयान जारी कर आम आदमी पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ‘बदलाव’ के नाम पर पंजाब की जनता के साथ बड़ा धोखा किया गया है और ‘आप’ सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान पंजाब को हर तरफ से बर्बाद करके रख दिया है।

ढिल्लों ने राज्य के मौजूदा हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज पंजाब गंभीर समस्याओं के दौर से गुजर रहा है। राज्य में नशा, बढ़ता हुआ कर्ज, कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति, माफिया राज, गैंगस्टरवाद और वित्तीय बदहाली ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। सरकार की गलत नीतियों के कारण पंजाब आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ रहा है।

उन्होंने आगे जोर देते हुए कहा कि पंजाब की इन सभी मौजूदा समस्याओं का एकमात्र समाधान भारतीय जनता पार्टी की ‘डबल इंजन सरकार’ है। देश के जिन-जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, वहां विकास, अमन-शांति और तरक्की की नई मिसाल कायम हुई है।

ढिल्लों ने पंजाब की जनता से अपील की कि राज्य की पुरानी शान बहाल करने और एक रंगला तथा खुशहाल पंजाब बनाने के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाना बेहद जरूरी है, ताकि पंजाब को फिर से तरक्की के रास्ते पर लाया जा सके।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

एमएलसी चुनाव से पूर्व नीतीश कुमार के आवास पर तीसरी बैठक, संजय झा सहित कई नेता मौजूद रहे, नीरज-अनंत विवाद पर हुई चर्चा

अमृतसर मे जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैंप एवं कृषि प्रदर्शनियां 8 अक्टूबर को इंदर फार्म, जंडियाला गुरु में होगा शुरू

पंजाब के जल आपूर्ति मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा बहु-करोड़ीय आपूर्ति योजना का उद्घाटन,266.95 करोड़ रुपये की लागत वाली नहरी जल आधारित बहुपक्षीय जल आपूर्ति योजना से 167 गांवों के 45 हजार से अधिक घरों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जंडियाला गुरु हलके से 64वीं तीर्थ यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

खेलां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत जिला स्तरीय खेलों का नौवां दिन,विभिन्न खेल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

बिहार एमएलसी चुनाव-2026: जद(यू.) प्रत्याशी नीरज कुमार ने ठोकी ताल, मोकामा के बाहुबली जद(यू.) विधायक अनंत सिंह से मिल रही चुनौती

Leave a Comment