मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

समस्तीपुर में ‘वित्तीय ज्ञान मेला-2026’ का भव्य आयोजन, सुरक्षित डिजिटल लेन-देन और वित्तीय जागरूकता का दिया संदेश

On: August 23, 2026 4:30 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की वित्तीय बाजार व निवेशक जागरूकता समिति और सीआईआरसी दरभंगा शाखा के तत्वावधान में ‘वित्तीय ज्ञान मेला-2026’ के तहत शनिवार यानी 22 अगस्त को समस्तीपुर में बाईपास रोड स्थित संध्या उत्सव पैलेस में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया। जहां इस सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि नमो सरकार के केंद्रीय कृषि किसान कल्याण राज्य मंत्री व जद(यू.) के राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, विशिष्ट अतिथि भाजपा के विधान पार्षद डॉ.तरुण कुमार चौधरी सहित समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, मंडल रेल प्रबंधक ज्योती प्रकाश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अरबिंद प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य लोग विराजमान थे। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, व्यापारी, शिक्षक, पेशेवर, विद्यार्थी एवं परिवारों को वित्तीय साक्षरता, सुरक्षित डिजिटल लेन-देन व कर संबंधी जानकारी तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।

इस सेमिनार को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि देश का हर वर्ग चाहे वह घर संभालने वाली गृहिणी हो, खेतों में काम करने वाला किसान हो, व्यापारी वर्ग हो या स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाला विद्यार्थी यदि वित्तीय रूप से जागरूक और सुरक्षित होगा, तभी विकसित भारत-2047 का सपना साकार होगा। वहीं, विधान पार्षद डॉ.तरुण कुमार चौधरी ने कहा कि आज के समय में वित्तीय ज्ञान केवल व्यापारियों या वित्तीय विशेषज्ञों तक सीमित विषय नहीं है। बल्कि, प्रत्येक परिवार और प्रत्येक नागरिक के लिए इसकी आवश्यकता है। उन्होंने कहा, ’सही वित्तीय निर्णय परिवार की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करते हैं और जागरूक नागरिक ही सुरक्षित एवं समृद्ध समाज की नींव रखते हैं।’

इस सेमिनार में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, मंडल रेल प्रबंधक ज्योती प्रकाश मिश्रा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीआईआरसी दरभंगा शाखा के अध्यक्ष व सीए गिरधारी लाल अग्रवाल के अलावा उपाध्यक्ष प्रवीण भूषण, कोषाध्यक्ष पंकज तनेजा एवं अन्य सदस्य सीए आर.के. साह, यशवंत कुमार, कुंदन कुमार, रौनक, आशुतोष आशीष, संजय कुमार, संतोष शांडिल्य, जहांगीर आलम अंसारी, सुजीत कुमार मिश्रा, पंकज कुमार मिश्रा, ट्विंकल अग्रवाल, नवल कुमार मिश्रा, पीयूष अग्रवाल, अजित कुमार मिश्रा, निशांक बंका, मिथिलेश भारती के साथ ही मुजफ्फरपुर से आए सीए गोपाल प्रसाद तुलसयान ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। पुरस्कार एव प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम के बीच में स्कूली छात्रों के द्वारा विषय वस्तु से संबंधित प्रस्तुतियों और प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के बीच मेडल वितरित किया गया। प्रारंभ में उद्घाटन सत्र की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। वहीं, सीआईआरसी दरभंगा शाखा के अध्यक्ष सीए गिरधारी लाल अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा इस राष्ट्रव्यापी अभियान के उद्देश्यों एवं वित्तीय साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, सीआईआरसी दरभंगा शाखा के सचिव सीए श्याम कुमार ने आगत अतिथियों व उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment