मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

iPhone की जिद… 500 फीट गहरी खाई में पहले बेटा कूदा, फिर गिरे पिता, सदमे में मां ने भी लगा दी छलांग

On: August 22, 2026 9:13 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

National ( नितिन ) : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले की खावड़ा पहाड़ी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। केवल एक मोबाइल फोन को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने पूरे परिवार की जान ले ली। 18 वर्षीय बेटे के 500 फीट ऊंची खाई में छलांग लगाने के बाद उसे बचाने की कोशिश में पिता और फिर सदमे में मां ने भी खाई में कूदकर अपनी जान दे दी।

इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रामेश्वर गाडे ने बताया कि चट्टान लगभग 400-500 फीट ऊंची थी और पुलिस व फायर ब्रिगेड कर्मियों की कोशिशों के बावजूद युवक को बचाया नहीं जा सका। उन्होंने बताया कि युवक के पिता जो ड्राइवर थे अपने बेटे को बचाने की कोशिश में नीचे गिर गए जिसके बाद मां ने भी चट्टान से छलांग लगा दी।

वहीं रामेश्वर गाडे ने कहा, चट्टान 400-500 फीट ऊंची थी। एक फोन की वजह से उनका पूरा परिवार बर्बाद हो गया। उसने मोबाइल फोन को लेकर अपने पिता से झगड़ा किया और अपने पिता को भी साथ खींचते हुए आत्महत्या कर ली। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने उसे बचाने की कोशिश की। 

एक प्रत्यक्षदर्शी संजय जाधव ने बताया कि 18 वर्षीय युवक लगभग तीन घंटे तक चट्टान के किनारे बैठा रहा और स्थानीय लोगों व पुलिस अधिकारियों के बार-बार कहने के बावजूद भी वह सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक वह वहां से हटने को तैयार नहीं हुआ। मैं वहां पुलिस के साथ मौजूद था। हालांकि वह युवक किसी की भी बात सुनने की हालत में नहीं था।

वह अपनी मां से बात करते हुए अपनी जगह बदलता रहा। उसकी मां ने उससे विनती की और ऐसा न करने को कहा लेकिन वह सुनने के मूड में नहीं था। वह डिप्रेशन से जूझ रहा था। उन्होंने आगे कहा, मैंने लगभग तीन घंटे तक उसे समझाने और नीचे आने के लिए मनाने की कोशिश की।

आखिरकार उसके पिता भी वहां पहुंच गए। हमें लगा कि उसके पिता उसे मना लेंगे और सुरक्षित नीचे ले आएंगे लेकिन कुछ ही मिनटों में उसके पिता ने उसे पकड़ने की कोशिश की और इस दौरान वह युवक और उसके पिता दोनों नीचे गिर गए। इसके बाद उसकी मां ने भी छलांग लगा दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की जानकारी का इंतज़ार है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसर मे जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैंप एवं कृषि प्रदर्शनियां 8 अक्टूबर को इंदर फार्म, जंडियाला गुरु में होगा शुरू

पंजाब के जल आपूर्ति मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा बहु-करोड़ीय आपूर्ति योजना का उद्घाटन,266.95 करोड़ रुपये की लागत वाली नहरी जल आधारित बहुपक्षीय जल आपूर्ति योजना से 167 गांवों के 45 हजार से अधिक घरों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जंडियाला गुरु हलके से 64वीं तीर्थ यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अमृतसर के रणजीत एवेन्यू पुलिस थाना नई इमारत में शिफ्ट, ट्रैफिक जाम से शहरवासियों को बड़ी राहत: करमजीत सिंह रिंटू

अमृतसर जिले में धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी -बीती शाम तक 35,766 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

पटना जंक्शन पर मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा, 8 गिरफ्तार, पटना से नालंदा, रोहतास, भागलपुर, कटिहार-वैशाली तक जुड़े तार

Leave a Comment