मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने SSB की पांच प्रमुख भवन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

हमें फॉलो करें:
ad copy

लखनऊ : गृह राज्य मंत्री, भारत सरकार बंडी संजय कुमार ने लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित चतुर्थ वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के परिसर में आयोजित शिलान्यास समारोह में SSB की पाँच महत्वपूर्ण भवन परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इनमें क्षेत्रक मुख्यालय गोरखपुर, संयुक्त चिकित्सालय गोरखपुर, प्रशिक्षण केंद्र गोरखपुर, 22वीं वाहिनी महराजगंज तथा चतुर्थ वाहिनी मोहनलालगंज की परियोजनाएँ शामिल हैं। मोहनलालगंज परियोजना का भूमि पूजन संजय कुमार ने अपने कर-कमलों से किया तथा अन्य चार परियोजनाओं का शुभारंभ आभासी माध्यम से किया। कार्यक्रम के दौरान गृह राज्य मंत्री ने जवानों के साथ आत्मीयतापूर्वक जलपान किया तथा परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से बल की परिचालन क्षमता, प्रशासनिक कार्यप्रणाली तथा कार्मिक कल्याण को मजबूती मिलेगी। विशेष रूप से संयुक्त चिकित्सालय, गोरखपुर के माध्यम से जवानों एवं उनके परिवारों को कार्यक्षेत्र के निकट बेहतर एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। माननीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार के लिए कार्मिक कल्याण और राष्ट्र की सुरक्षा एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने CAPF के आधुनिकीकरण एवं परिचालन तत्परता को प्राथमिकता देने पर बल दिया।

अपर महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल रेखा लोहानी, भा.पु.से., ने कहा कि ये परियोजनाएँ जवानों का मनोबल बढ़ाने तथा उनकी परिचालन जिम्मेदारियों को अधिक प्रभावी ढंग से निभाने में सहायक होंगी । समारोह में महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय लखनऊ मीनू चौधरी सहित गृह मंत्रालय, SSB एवं CPWD के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

भारत-नेपाल एवं भारत-भूटान की संवेदनशील सीमाओं पर तैनात SSB के लिए ये परियोजनाएं बेहतर अधोसंरचना, सुरक्षा, निगरानी, गश्त एवं त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को और सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। यह पहल SSB के “सेवा, सुरक्षा एवं बंधुत्व” के मूल मंत्र को और मजबूत करती है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment