मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर में अवैध निर्माण पर नगर निगम का Action, 3 जगहों पर काम रुकवाया

On: August 21, 2026 4:18 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

अमृतसर (नितिन): शहर में अवैध और बिना मंजूरी हो रहे निर्माणों के खिलाफ नगर निगम ने फिर से सख्त रुख अपनाते हुए 3 अलग-अलग जगहों पर चल रहे निर्माण कार्यों को रुकवा दिया। यह कार्रवाई नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल और एडिशनल कमिश्नर जय इंद्र सिंह के दिशा-निर्देशों पर की गई। इस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की जांच की और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तुरंत काम बंद करवा दिया। नगर निगम की पहली कार्रवाई खंडवाला चौक पर की गई, जहां तीसरे ढांचे का निर्माण कार्य चल रहा था। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इमारतों का निर्माण नगर निगम से मंजूरी और नक्शा पास करवाने के बाद ही किया जा सकता है।

इसी तरह दूसरे मामले में एक इमारत में करीब 10 हजार वर्ग फुट के क्षेत्र में एडिशन और अल्ट्रेशन का काम किया जा रहा था। नगर निगम की टीम द्वारा जांच करने के बाद इस काम को भी रुकवा दिया गया। अधिकारियों ने संबंधित पक्ष को नियमानुसार आवश्यक मंजूरी के बिना किसी भी तरह का निर्माण न करने की हिदायत दी।

तीसरा और अहम मामला रानी का बाग गेट के पास सामने आया, जहां पहली मंजिल पर कमर्शियल निर्माण का काम चल रहा था। नगर निगम के अनुसार इस मामले में अदालत द्वारा स्टेटस को होने के बावजूद निर्माण जारी था। इसके अलावा उक्त कमर्शियल काम के लिए नगर निगम से आवश्यक मंजूरी भी नहीं ली गई थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसर के रणजीत एवेन्यू पुलिस थाना नई इमारत में शिफ्ट, ट्रैफिक जाम से शहरवासियों को बड़ी राहत: करमजीत सिंह रिंटू

अमृतसर जिले में धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी -बीती शाम तक 35,766 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

पटना जंक्शन पर मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा, 8 गिरफ्तार, पटना से नालंदा, रोहतास, भागलपुर, कटिहार-वैशाली तक जुड़े तार

पराली के उचित प्रबंधन के लिए 16 हजार से अधिक मशीनों की खरीद; किसानों को 183 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी: प्रभबीर सिंह बराड़

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उठे सवालों का जवाब जरूरी, 13 करोड़ से अधिक नामों के मामले में सुप्रीम कोर्ट करे जांच- इन्तेखाब आलम

₹10 से खरीद सकेंगे डिजिटल चांदी, जियोफाइनेंस ने लॉन्च किया जियोसिल्वर

Leave a Comment