मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब में सियासी हलचल! अकाली-भाजपा गठबंधन को लेकर बिक्रम मजीठिया ने दिये ये संकेत

On: August 21, 2026 1:33 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब ( नितिन ): शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के ताजा बयान ने पंजाब की सियासी हलचल को और तेज कर दिया है। उन्होंने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन की संभावना को लेकर कहा कि पंजाब के लोग चाहते हैं कि शिरोमणि अकाली दल और भाजपा एक बार फिर साथ आएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संबंध में अंतिम फैसला दोनों पार्टियों के नेतृत्व को करना है।

एक इंटरव्यू के दौरान बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि वाजपेयी साहिब और बादल साहिब का गठबंधन भाईचारे, अमन-शांति और हिंदू-सिख एकता पर आधारित था, जो पंजाब और केंद्र दोनों जगहों पर बेहद सफल रहा। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के विवाद के बाद दोनों पार्टियों के रास्ते अलग-अलग हो गए थे।

मजीठिया ने कहा कि पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, विकास और अन्य गंभीर मुद्दों के कारण पंजाब के लोग मांग कर रहे हैं कि दोनों दलों को फिर से एकजुट होना चाहिए। बता दें कि बीते दिनों बिक्रम सिंह मजीठिया की बहन, सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने भी एक कार्यक्रम के दौरान अकाली-भाजपा गठबंधन को लेकर संकेत दिए थे। इंटरव्यू के दौरान जब मजीठिया से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हरसिमरत ने जो संकेत दिया है, लोग भी वही चाहते हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment