मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

सैलरी 20 हज़ार,12 घंटे काम की शर्त ज़ैप्टो ने नई हायरिंग के लिए जारी की अपनी लिस्ट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

On: August 19, 2026 6:16 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

नई दिल्ली (नितिन) : क्विक-कॉमर्स ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनी Zepto हाल के दिनों में लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। जहां एक तरफ डार्क स्टोर्स पर खाद्य सुरक्षा विभाग (FDA) की छापेमारी के बाद अब कंपनी एक कथित विवादित Hiring पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई है वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस इंटर्नशिप पोस्ट में उम्मीदवारों के लिए रखी गई अजीबोगरीब शर्तों को लेकर भारी बहस छिड़ गई है।

आपको बता दें कि सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर ‘प्रियांशु प्रियंक’ नाम के एक यूजर ने जेप्टो की एक कथित इंटर्नशिप वैकेंसी का स्क्रीनशॉट शेयर किया। इस 3 महीने की इंटर्नशिप के लिए B.Tech, BBA, BCA और B.Com (Hons) की पढ़ाई कर रहे छात्रों से आवेदन मांगे गए थे जिसके एवज में 20,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड देने की बात कही गई थी।

पोस्ट के Skill Required सेक्शन में लिखा गया था कि उम्मीदवार (विशेषकर पुरुष स्टाफ) में 20 किलो तक वजन उठाने और 10 से 12 घंटे तक लगातार खड़े रहकर काम करने की क्षमता होनी चाहिए। जिसके बाद तकनीकी (CSE) और मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए इस तरह की शारीरिक क्षमता की शर्तें देखकर सोशल मीडिया यूज़र्स भड़क गए और कई तरह के सवाल उठाए।

एक यूज़र ने मजाकिया लहजे में टिप्पणी करते हुए लिखा, लगता है अब टेक और मैनेजमेंट इंटर्नशिप पाने के लिए भी जिम जाना जरूरी हो गया है। कुछ यूज़र्स ने इस वायरल स्क्रीनशॉट को Fake या AI द्वारा निर्मित बताया। वहीं कुछ लोगों का मानना था कि शायद यह वैकेंसी डार्क स्टोर मैनेजर या लॉजिस्टिक्स रोल के लिए हो सकती है जहां शारीरिक श्रम की जरूरत होती है लेकिन पद का नाम सही से स्पष्ट नहीं किया गया था।

फिलहाल इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है कि वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट असली है या पूरी तरह से फर्जी। Zepto कंपनी की ओर से इस पूरे विवाद पर अब तक कोई आधिकारिक सफाई या बयान जारी नहीं किया गया है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

लुधियाना के सिविल लाइंस इलाके में मोबाइल टावर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के उपकरण पर किया हाथ साफ

मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ आईसीयू में निकली नकली दवाएं,5 करोड़ कीमत से भी ज्यादा की नकली दवाएं जब्द

Raksha bhandhan 2026 : शुभ मुहूर्त में भाई को ना बांध पाए राखी तो जानिए ज्योतिषी उपाय, नहीं लगेगा कोई दोष

ट्रोल ना करें मेरे दर्द को समझें,पहली बार नवजात को लेकर विधानसभा पहुंची पहली बार की विधायका आर पल्लवी

अगले 3 घंटे बेहद भारी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी,भारी बारिश होने की संभावना

बैंकों में करी छुट्टी घोषित, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, एसबीआई, बैंक ऑफ़ बड़ोदा, समेत कई बैंकों में की गई छुट्टी, जानिए किन शहरों में बैंक रहेंगे बंद

Leave a Comment