मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

बैंकों में करी छुट्टी घोषित, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, एसबीआई, बैंक ऑफ़ बड़ोदा, समेत कई बैंकों में की गई छुट्टी, जानिए किन शहरों में बैंक रहेंगे बंद

On: August 19, 2026 6:07 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

राष्ट्रीय (नितिन) : अगर आप आज यानी 19 अगस्त को चेक क्लियरेंस, कैश निकालने या डिमांड ड्राफ्ट बनवाने जैसे बैंक से जुड़े किसी जरूरी काम के लिए घर से निकलने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। भारतीय रिजर्व बैंक के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार आज देश के एक विशिष्ट राज्य को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर बैंक सामान्य रूप से खुले हैं।

रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक आज त्रिपुरा की राजधानी अगरतला समेत पूरे राज्य में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों जैसे SBI, PNB, HDFC, ICICI, Bank of Baroda आदि की शाखाएं बंद रहेंगी। बता दें कि आज त्रिपुरा के पूर्व महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जी की जयंती है। उन्हें ‘आधुनिक त्रिपुरा का निर्माता’ माना जाता है इसलिए उनके सम्मान में राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

वहीं त्रिपुरा के अलावा देश के अन्य सभी राज्यों और महानगरों के निवासियों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली, मुंबई, नोएडा, गुरुग्राम, लखनऊ, पटना, जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, चेन्नई और हैदराबाद समेत देश के बाकी सभी राज्यों और शहरों में बैंक शाखाएं सामान्य रूप से खुली हैं। वहां बैंक जाकर किसी भी तरह का काम आसानी से निपटाया जा सकता है।

यदि आप त्रिपुरा में हैं और बैंक की शाखाएं बंद हैं तब भी आपकी आपातकालीन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। Google Pay, PhonePe, Paytm या बैंक ऐप्स के जरिए ऑनलाइन फंड ट्रांसफर आसानी से कर सकते हैं। बिल भुगतान और बैंक अकाउंट मैनेजमेंट के लिए नेट बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह से चालू रहेंगी। Cash Withdrawal या कैश डिपॉजिट के लिए निकटतम एटीएम का उपयोग किया जा सकता है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

लुधियाना के सिविल लाइंस इलाके में मोबाइल टावर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के उपकरण पर किया हाथ साफ

मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ आईसीयू में निकली नकली दवाएं,5 करोड़ कीमत से भी ज्यादा की नकली दवाएं जब्द

Raksha bhandhan 2026 : शुभ मुहूर्त में भाई को ना बांध पाए राखी तो जानिए ज्योतिषी उपाय, नहीं लगेगा कोई दोष

ट्रोल ना करें मेरे दर्द को समझें,पहली बार नवजात को लेकर विधानसभा पहुंची पहली बार की विधायका आर पल्लवी

अगले 3 घंटे बेहद भारी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी,भारी बारिश होने की संभावना

सैलरी 20 हज़ार,12 घंटे काम की शर्त ज़ैप्टो ने नई हायरिंग के लिए जारी की अपनी लिस्ट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

Leave a Comment