मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुवात,रेल राज्य मंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत एक्सप्रेस को किया गया रवाना

On: August 18, 2026 2:25 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

Amritsar Katra Vande Bharat Express: अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ब्यास जंक्शन रेलवे स्टेशन का लगभग ₹62 करोड़ की लागत से पुनर्विकास किया जा रहा है, ताकि भविष्य में बढ़ने वाली यात्री संख्या की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके तथा यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। यह जानकारी आज रेल राज्य मंत्री एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री श्री रवनीत सिंह ने दी।

हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

उन्होंने बताया कि ब्यास रेलवे स्टेशन वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 106 ट्रेनों का संचालन संभालता है, जिनमें 98 ठहरने वाली तथा 8 प्रारंभ अथवा समाप्त होने वाली ट्रेनें शामिल हैं। वर्तमान में स्टेशन पर प्रतिदिन लगभग 6,166 यात्रियों की आवाजाही होती है, जो भविष्य में बढ़कर लगभग 19,500 यात्रियों प्रतिदिन होने का अनुमान है। पुनर्विकास परियोजना के अंतर्गत जी.टी. रोड की ओर एक नए स्टेशन भवन का निर्माण किया जाएगा, जबकि मौजूदा स्टेशन भवन की विरासत शैली एवं स्थापत्य विशेषताओं को सुरक्षित रखा जाएगा।

रवनीत सिंह ने आज घोषित दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी तथा माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का पंजाब और पंजाबियों के प्रति विशेष स्नेह और लगाव है तथा केंद्र सरकार राज्य के विकास और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

प्लेटफॉर्मों की संख्या दो से बढ़कर तीन हो जाएगी

स्टेशन के पुनर्विकास के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि एक नया प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा, जिससे प्लेटफॉर्मों की संख्या दो से बढ़कर तीन हो जाएगी और परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। यात्रियों की आवाजाही को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए अमृतसर छोर पर 6 मीटर चौड़ा नया फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनाया जाएगा, जबकि मौजूदा एफओबी को दूसरे प्रवेश द्वार की ओर विस्तारित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, डेरा रोड तथा जी.टी. रोड दोनों ओर सर्कुलेटिंग एरिया, पहुंच मार्गों, पार्किंग सुविधाओं तथा यात्रियों के लिए पिक-अप एवं ड्रॉप-ऑफ क्षेत्रों का व्यापक पुनर्विकास किया जाएगा। कारों, बसों और दोपहिया वाहनों के लिए समर्पित पार्किंग सुविधाएं विकसित की जाएंगी तथा मेलों के दौरान बढ़ने वाले यातायात को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रबंध भी किए जाएंगे।

अमृतसर–श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस

इस अवसर पर श्री रवनीत सिंह ने कहा कि रेल संपर्क, धार्मिक पर्यटन और यात्री सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अमृतसर–श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को गुरदासपुर और बटाला के रास्ते नए मार्ग पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। यह अवसर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ब्यास रेलवे स्टेशन के महत्वाकांक्षी पुनर्विकास को भी रेखांकित करता है, जो पंजाब और जम्मू-कश्मीर में रेलवे अवसंरचना के आधुनिकीकरण के प्रति भारतीय रेल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि संशोधित मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन भारतीय रेल के निरंतर आधुनिकीकरण अभियान में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पवित्र नगरी अमृतसर और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा को जोड़ने वाली यह सेवा श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों को तेज, सुरक्षित और अधिक आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराएगी।

लगभग 40 मिनट की बचत होगी

नए मार्ग के कारण यात्रा दूरी में लगभग 84 किलोमीटर की कमी आएगी तथा यात्रा समय में लगभग 40 मिनट की बचत होगी। लगभग 283 किलोमीटर की दूरी को करीब पांच घंटे में तय करने वाली यह ट्रेन अत्याधुनिक एसी चेयर कार तथा एग्जीक्यूटिव चेयर कार कोचों से सुसज्जित है, जो यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और उत्कृष्ट यात्रा अनुभव प्रदान करेगी।

यह सेवा श्री हरमंदिर साहिब, दुर्गियाना मंदिर, श्री राम तीर्थ जी तथा श्री माता वैष्णो देवी धाम को जोड़ने वाले धार्मिक पर्यटन सर्किट को और मजबूत करेगी। साथ ही यह पंजाब और जम्मू-कश्मीर में पर्यटन, व्यापार, वाणिज्यिक गतिविधियों तथा आर्थिक विकास को भी नई गति प्रदान करेगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसर की टीया का इसरो के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय सैटेलाइट मिशन के लिए चयन

देश में सस्ता हुआ सोना चांदी जानिए अपने शहर में क्या है आज का भाव, पढिए पूरी खबर

पेट्रोल डीजल रेट 18 अगस्त 2026 : पेट्रोल डीजल के दामों में उतार चढ़ाव जानिए 10 शहरों में आज का नया रेट

जेल मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने गुरु नानक मेडिकल कॉलेज अमृतसर में 30 बिस्तरों वाले कैदियों के वार्ड का किया उद्घाटन

फीस का दबाव, “करवाते थे प्राइवेट काम” दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 वर्षीय अमजोत कौर ने तंग आकर कर लिया सुसाइड,जानिए सरकार ने अब क्या लिया एक्शन

अमृतसर के भंडारी ब्रिज पर परिवार का हाई वोल्टेज ड्रामा, मौके पर पहुंची पुलिस

Leave a Comment