मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

राजस्थान में 67 साल की दादी ने 10 साल के पोते को बनाया हवस का शिकार, पुलिस भी आपबीती सुनकर रह गई हैरान

On: August 17, 2026 9:26 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

नेशनल नितिन : राजस्थान के यमुनानगर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ 67 वर्षीय एक महिला को अपने ही 10 साल के पोते के साथ यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी दादी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया, जिसके बाद कोर्ट में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत (जेल) भेज दिया गया है।

डर के साये में रहा मासूम, महीनों बाद मां के सामने खोला राज

पीड़ित बच्चे की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, यह घटना करीब 3 साल पुरानी है जब परिवार एक साथ रहता था। उस समय बच्चे की उम्र करीब 10 साल थी। डर और मानसिक दबाव के कारण मासूम काफी समय तक चुप रहा। आखिरकार हिम्मत जुटाकर बच्चे ने अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद मां ने महिला थाने में सास के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

नोटिस के बावजूद जांच से बचती रही आरोपी

मामले में 23 जून 2026 को यमुनानगर के महिला थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। महिला थाना प्रभारी शीलावंती के अनुसार, एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को जांच में शामिल होने और अपना पक्ष रखने के लिए कई बार कानूनी नोटिस भेजे। लेकिन वह न तो पुलिस के सामने पेश हुई और न ही बचाव में कोई सबूत दिए, जिसके बाद पुलिस टीम ने बेंगलुरु स्थित उसके छोटे बेटे के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट ने भेजा जेल, अभी सिद्ध नहीं हुए आरोप

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। हालांकि, कानूनी प्रक्रिया के तहत महिला पर लगे इन आरोपों की पुष्टि अभी अदालत में साबित होना बाकी है। फिलहाल बच्चा अब नौवीं कक्षा में पढ़ रहा है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

हरियाणा के मुरथल में अब टेक्नोलॉजी परोसेगी खाना,इंसान नहीं बल्कि रोबोट के हाथों से परोसा जाएगा पकवान

1.3 मिलियंस फॉलोअर वाली टिकटोक स्टार की हत्या,आजादी दिवस पर आया फोन घर से निकलते ही चली गोलियां

एयर इंडिया के दो और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, ड्यूटी से हटाया, फुकेट दिल्ली फ्लाइट मामले के बाद एयर इंडिया की बड़ी कार्रवाई

भाजपा में फेरबदल की तैयारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने तय करी रूप रेखा जानिए किसको मिलेगी कौन सी जिम्मेदारी

17 अगस्त से पेट्रोल डीजल के नए दाम हुए लागू, जानिए दिल्ली चंडीगढ़ मुंबई समेत बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल के नए दाम

वंदे मातरम विवाद को लेकर भाजपा ने सोनिया गांधी के खिलाफ कराई शिकायत दर्ज,माफी मांगने की करी मांग जानिए क्या है पूरा मामला

Leave a Comment