मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पाटलिपुत्र जंक्शन से पूर्णिया कोर्ट तक 17 अगस्त से चलेगी रात्रिकालीन स्पेशल ट्रेन   

On: August 17, 2026 5:21 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार के कोसी और सीमांचल क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। रेलवे ने राजधानी पटना स्थित पाटलिपुत्र जंक्शन से भाया समस्तीपुर-सहरसा के रास्ते पूर्णिया कोर्ट के बीच एक नई रात्रिकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने की अधिसूचना जारी कर दी है। यह स्पेशल ट्रेन 17 अगस्त से 16 सितंबर तक सप्ताह में 5 दिन संचालित की जाएगी। यह स्पेशल ट्रेन पाटलिपुत्र जंक्शन से चलेगी और सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, रोसड़ा घाट, हसनपुर रोड, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा के रास्ते पूर्णिया कोर्ट तक जाएगी।

रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, ट्रेन नंबर 03216 डाउन पाटलिपुत्र जंक्शन से सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को रात 23:00 बजे खुलेगी। यह ट्रेन 23:42 बजे पर हाजीपुर, 00:55 बजे मुजफ्फरपुर, 02:00 बजे समस्तीपुर, 03:53 बजे खगड़िया, 05:55 बजे सहरसा, 07:18 बजे मुरलीगंज और सुबह 08:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 03215 अप पूर्णिया कोर्ट से सुबह 09:35 बजे खुलेगी। इसके बाद 10:15 बजे मधेपुरा, 11:00 बजे सहरसा, 11:51 बजे सिमरी बख्तियारपुर, दोपहर 12:58 बजे मानसी, 01:12 बजे खगड़िया, 01:50 बजे हसनपुर रोड, 02:10 बजे रोसड़ा घाट, 02:50 बजे समस्तीपुर, 03:50 बजे मुजफ्फरपुर, 04:45 बजे हाजीपुर और शाम 05:00 बजे सोनपुर पहुंचेगी। पाटलिपुत्र जंक्शन और पूर्णिया कोर्ट के बीच आने-जाने वाली ट्रेनों का सहरसा जंक्शन में ठहराव 30-30 मिनट दिया गया है। रेल यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए गए हैं। यह स्पेशल ट्रेन सेवा दोनों दिशाओं से निर्धारित दिनों में 18 सितंबर तक नियमित रूप से संचालित होगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

भाजपा में फेरबदल की तैयारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने तय करी रूप रेखा जानिए किसको मिलेगी कौन सी जिम्मेदारी

वंदे मातरम विवाद को लेकर भाजपा ने सोनिया गांधी के खिलाफ कराई शिकायत दर्ज,माफी मांगने की करी मांग जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार मे सावन के पवित्र महीने मे तीसरे सोमवार पर मंदिर में हुई भगदड़ 7 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के हर जिले को मिलेगी हवाई कनेक्टिविटी, 5 जगहों पर पहले चरण में विकास, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, तेजी से करें काम

पायल की छन-छन की आवाज, हॉस्टल में भूत प्रेत की अफवाहों के चलते 600 छात्र छोड़ गए स्कूल

अमृतसर के तरन तारन में खड़े ट्रक से टकराई कार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, हादसा देखकर लोगों में मचा हड़कंप

Leave a Comment