मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

बिहार के हर जिले को मिलेगी हवाई कनेक्टिविटी, 5 जगहों पर पहले चरण में विकास, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, तेजी से करें काम

On: August 17, 2026 5:23 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। एनडीए सरकार बिहार में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को सुदृढ़ करने, नए हवाई अड्डों एवं हेलीपैड के विकास के साथ छोटे शहरों एवं पर्यटन स्थलों को हवाई सेवा से जोड़ने की संभावनाओं पर निरंतर बल दे रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार यानी 16 अगस्त को राजधानी पटना में 1, अणे मार्ग स्थित लोक सेवक आवास के ‘संकल्प’ सभागार में नागर विमानन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अधिसूचित संशोधित उड़ान योजना की समीक्षा बैठक की। जहां उन्होंने बिहार के सभी जिले को हवाई संपर्क से जोड़ने का निर्देश दिया। कहा कि पहल से विकास की संभावनाओं को बल मिलेगा।

पहले चरण में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सबेया (गोपालगंज), फारबिसगंज (अररिया), किशनगंज, सारण तथा उलाव (बेगूसराय) में हवाई सुविधाओं के विकास की दिशा में आवश्यक कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया। औरंगाबाद, बांका, खगड़िया, नवादा, शेखपुरा एवं सीतामढ़ी सहित अन्य संभावित स्थलों पर हेलीपैड/हवाई सुविधा विकसित करने की संभावनाओं पर भी आवश्यक कार्रवाई करने की ओर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने विशेष रूप से राजगीर और गयाजी के बीच, सासाराम और कैमूर के बीच तथा शाहाबाद क्षेत्र में हेलीपैड विकसित करने की योजना पर भी कार्य करने का निर्देश दिया। क्षेत्रीय स्तर पर हवाई संपर्क के विस्तार के लिए ऐसे स्थानों को प्राथमिकता दी जाए, जिससे आसपास के जिलों एवं महत्वपूर्ण पर्यटन, धार्मिक तथा आर्थिक केंद्रों को भी इसका लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हवाई अड्डों एवं हेलीपैड के निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता, स्थल की उपयुक्तता, यातायात की संभावनाओं तथा अन्य तकनीकी आवश्यकताओं का शीघ्र आकलन किया जाए।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से पर्यटन, व्यापार, उद्योग, निवेश, रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। विशेष रूप से राज्य के पर्यटन, धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को हवाई सेवा से जोड़ने से देश-विदेश के पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी। स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इस दौरान सिविल विमानन विभाग के सचिव नीलेश रामचन्द्र देवरे ने राज्य में हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। इस समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अनिमेष पराशर, परिवहन विभाग के सचिव राज कुमार, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सचिव नवीन कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी विराजमान थे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

बिहार की 1.88 करोड़ महिलाओं तक पहुंचा जीविका का नेटवर्क, जद(यू.) ने 20 साल के सफर को बनाया संवाद का केंद्र

बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक नदी का पानी घटा फिर भी खतरा बरकरार, सारण, गोपालगंज व पश्चिम चंपारण में तबाही

बिहार में सम्राट कैबिनेट की 30 एजेंडों पर लगी मुहर, पटना में बनेगा ताज सिटी सेंटर, हर वर्ष 2.57 लाख युवाओं को प्रशिक्षण व 4,572 रोजगार

पटना जंक्शन पर मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा, 8 गिरफ्तार, पटना से नालंदा, रोहतास, भागलपुर, कटिहार-वैशाली तक जुड़े तार

समस्तीपुर में जन संस्कृति मंच बिहार का 7वां राज्य सम्मेलन संपन्न, कविता और मुशायरे से गुलजार हुई सम्मेलन की सांस्कृतिक संध्या

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उठे सवालों का जवाब जरूरी, 13 करोड़ से अधिक नामों के मामले में सुप्रीम कोर्ट करे जांच- इन्तेखाब आलम

Leave a Comment