मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

प्रयागराज में खड़े कंटेनर से टकराई बाइक 3 कावड़ियों की दर्दनाक मौत,जल चढ़ाने जा रहे थे तीन दोस्त

On: August 17, 2026 4:51 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

Prayagraj News: प्रयागराज जिले में सावन के सोमवार से ठीक पहले रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 कांवड़ियों की असमय मौत हो गई। सरायइनायत थाना क्षेत्र के प्रयागराज-वाराणसी राजमार्ग पर सरपतीपुर के पास यह हादसा हुआ। तीनों कांवड़िये एक ही बाइक पर सवार होकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने वाराणसी जा रहे थे, तभी उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े पानी के एक टैंकर/कंटेनर से जा टकराई।

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा इतना खौफनाक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों कांवड़िये गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगे। एक कांवड़िये की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य को पुलिस ने लहूलुहान हालत में पास के अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दोनों घायलों को भी मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान थरवई निवासी शिव प्रकाश और लल्लू के अलावा फाफामऊ के रहने वाले अशोक कुमार के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में रोना-पिटना मच गया। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय इलाके में तेज बारिश हो रही थी, जिससे सड़क पर काफी फिसलन थी। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार बाइक अचानक फिसलने से अनियंत्रित होकर कंटेनर से भिड़ गई।

बताया जा रहा हैकि सरायइनायत थाना पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे की सही वजहों का पता लगाया जा सके। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके और मृतकों के गांव में मातम पसरा हुआ है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

एयर इंडिया के दो और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, ड्यूटी से हटाया, फुकेट दिल्ली फ्लाइट मामले के बाद एयर इंडिया की बड़ी कार्रवाई

भाजपा में फेरबदल की तैयारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने तय करी रूप रेखा जानिए किसको मिलेगी कौन सी जिम्मेदारी

17 अगस्त से पेट्रोल डीजल के नए दाम हुए लागू, जानिए दिल्ली चंडीगढ़ मुंबई समेत बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल के नए दाम

वंदे मातरम विवाद को लेकर भाजपा ने सोनिया गांधी के खिलाफ कराई शिकायत दर्ज,माफी मांगने की करी मांग जानिए क्या है पूरा मामला

पायल की छन-छन की आवाज, हॉस्टल में भूत प्रेत की अफवाहों के चलते 600 छात्र छोड़ गए स्कूल

दिल्ली मेट्रो में महिला की फोटो खींचते पकड़ा गया सीआईएसएफ जवान, लोगों ने जमकर किया बवाल

Leave a Comment