लखनऊ : अलीगंज स्थित एचआईजी, सेक्टर-ई, आरडब्लूए द्वारा भाजपा सरकार के 8 साल बेमिसाल और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, कार्यक्रम आयोजिका संयोगिता चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले 8 वर्षों में प्रदेश में युवाओं के कौशल विकास और रोजगार सृजन की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। जिस उत्तर प्रदेश को 2017 के पहले तक बीमारू और देश के विकास में बैरियर माना जाता था, वही प्रदेश आठ साल की विकास यात्रा में देश मे हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है।

2017 के पहले जहां उत्तर प्रदेश को देश का फिसड्डी राज्य समझा जाता था, वहीं 2017 के बाद यह प्रदेश केंद्र सरकार की 45 से अधिक योजनाओं में या तो नम्बर एक है या अग्रणी । आज डबल इंजन सरकार की योजनाओं से किसान आत्मनिर्भर है, महिलाएं सशक्त हैं, युवाओं को रोजगार मिल रहा है, गरीब खुशहाल हुआ है। विकास के साथ यूपी की सुरक्षा व्यवस्था देश में नजीर बनी हुई है।आठ वर्षों में योगी सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के तहत संकल्प परियोजना ने उत्तर प्रदेश को कौशल विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाया है, जो युवा शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हुई है।

संकल्प परियोजना ने योगी सरकार के 8 वर्षों में युवाओं के कौशल विकास और रोजगार सृजन को नई दिशा दी है। यह परियोजना न केवल युवाओं को रोजगार के लिए तैयार कर रही है, बल्कि वंचित समुदायों को सशक्त बनाकर सामाजिक समावेशन को बढ़ावा दे रही है।

डिजिटल शिक्षा, औपचारिक शिक्षा से तालमेल, और आधुनिक तकनीक पर जोर देकर संकल्प परियोजना ने उत्तर प्रदेश को कौशल विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाया है।पार्षद पृथ्वी गुप्ता, कुंवर बलबीर सिंह, भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार बृजेश सिंह, उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि,पूर्व पार्षद कुमकुम राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह चौहान, मीना सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।

Earth News Network

राजनीति, व्यापार, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन आदि पर तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करता है - आपको सूचित रखता है।

Spread the love

By Earth News Network

राजनीति, व्यापार, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन आदि पर तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करता है - आपको सूचित रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *